Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए एसवाईएल के मुद्दे पर केजरीवाल के ब्यान को गलत तरीके से पेश किया- हिम्मत सिंह शेरगिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 15 Dec 2016

Last updated on: Dec 15, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के मजीठा से उम्मीदवार और पार्टी के लीगल सेल के प्रमुख हिम्मत सिंह शेरगिल ने आज कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल के एसवाईएल सम्बन्धित दिए ब्यान को पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए गलत तरीके से पेश किया गया है।शेरगिल ने कहा कि केजरीवाल पहले ही पूरी तरह स्पष्ट कर चुके हैं कि पंजाब के पास दूसरे राज्यों को देने के लिए एक बूंद भी फालतू पानी नहीं है। परन्तु फिर भी मीडिया के कई हिस्सों की तरफ से उनके ब्यान को गलत तरीके से पेश किया गया, जिसका कारण उनको अच्छी तरह पता है।हिम्मत सिंह शेरगिल ने कहा कि वह याद दिलाना चाहते हैं कि 11 दिसंबर 2016 को दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल जब जगरावां में पत्रकारों के समक्ष हुए थे, तो उन्हों ने साफ शब्दों में कहा था कि पंजाब का न केवल उसके पानियों पर पूरा अधिकार है, बल्कि उस के पास किसी ओर सूबे को देने के लिए फालतू पानी बिल्कुल नहीं है।शेरगिल ने कहा कि आम आदमी पार्टी इसके हक में नहीं कि पंजाब का पानी सूबे से बाहर जाने दिया जाए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कह चुके हैं कि पंजाब का पानी उसकी अपनी मल्कीयत है और इस मसले पर पंजाब के हितों का घान नहीं होने दिया जाएगा।

शेरगिल ने कहा कि पूरा पंजाब जानता है कि प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व वाली शिरोमणी अकाली दल और कैप्टन अमरिन्दर के नेतृत्व वाली पंजाब कांग्रेस ऐसवाईऐल के उद्घाटन और निर्माण के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।शेरगिल ने कहा कि दोनों पार्टियों ने अब एसवाईएल के मसले पर आम आदमी पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए हाथ मिला लिया है, जब कि यह विवाद उस समय का है, जब आम आदमी पार्टी अस्तित्व में भी नहीं आई थी। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि बादलों ने एसवाईएल के लिए जमीन एक्वायर की थी और इस का नींव पत्थर रखने मौके स्व. मंत्री इंद्रा गांधी के साथ कैप्टन अमरिन्दर सिंह मौजूद थे।विधान सभा हलका मजीठा से उम्मीदवार उतारे जाने सम्बन्धित एक सवाल का जवाब देते शेरगिल ने कहा कि उन्होंने प्रशाशनिक और राजनैतिक स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए राजनीति में पैर रखा है और साथ ही वह पंजाब के नौजवानों को नशों की दलदल से निकालना चाहते हैं। शेरगिल ने कहा कि अब पार्टी ने ड्रग धंधो के मुख्य दोषी के खिलाफ उनको उम्मीदवार के तौर पर उतारा है और उनको भरोसा है कि पंजाब को  अब बिक्रम सिंह मजीठिया से निजात मिलेगी, जिसने नशों के साथ पंजाब की जवानी को बर्बाद कर दिया है।शेरगिल ने कहा कि मजीठा फतेह रैली में लोगों के उत्साह से साफ पता लगता है कि मजीठा के लोग अब फैसलाकुन्न लड़ाई को उत्साह के साथ लडऩे के लिए मन बना चुके हैं और वह बादलों और मजीठिया को पंजाब के राजनैतिक नक्शे से उखाड़ फेंकेंगे।

 

Tags: Himmat Singh Shergill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD