Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संसद गतिरोध : लालकृष्ण आडवाणी लोकसभा अध्यक्ष से मिले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Dec 2016

Last updated on: Dec 08, 2016, 00:00 IST

नोटबंदी पर संसद में जारी गतिरोध को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा के वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवाणी ने गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से उनके कक्ष में मुलाकात की। इस मुलाकात के एक दिन पहले बुधवार को आडवाणी ने लोकसभा की कार्यवाही में नहीं समाप्त होने वाले व्यवधान को शर्मनाक करार दिया था और सुमित्रा महाजन और संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार से सदन का संचालन न हो पाने के लिए अपनी नाखुशी का इजहार किया था। शीतकालीन सत्र खत्म होने में मात्र चार दिन शेष रह गए हैं, लेकिन संसद का यह पूरा सत्र नाकाम हो जाना लगभग तय है।सूत्रों के अनुसार, महाजन ने सदन का गतिरोध खत्म करने के लिए आडवाणी से सुझाव मांगे हैं। आडवाणी ने मीडिया से कोई बात नहीं की, महाजन ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सांसदों की चेतनता बेहतर होगी। 

उन्होंने कहा कि आडवाणीजी जैसे दिग्गज राजनेता रोज संसद आते हैं और वहां क्या हो रहा है देखते हैं। यह सदन बहस के लिए है और हमलोग पहले ही इतने दिन गंवा चुके हैं। सूत्रों ने कहा कि आडवाणी ने लोकसभा अध्यक्ष को सुझाव दिया कि जो सदन में अराजकता पैदा कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करें या उनका वेतन कटौती करें। ऐसा लोकसभा में तब दिखा भी जब महाजन ने हंगामा कर रहे सदस्यों को यह चेतावनी दी कि यदि उन्होंने विरोध करना और बोलने वाले दूसरे नेताओं को बीच में टोकना बंद नहीं किया तो 'कठोर कदम' उठाया जाएगा। राष्ट्रपति भी संसद में जारी गतिरोध पर यह कहते हुए अपनी नाखुशी का इजहार कर चुके हैं कि 'संसद में हंगामा पूरी तरह से अस्वीकार्य है।'भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार भी लोकसभा अध्यक्ष को बुधवार को हंगामा करने वाले सदस्यों का वेतन और भत्ता रोकने और सदस्यों को निष्कासित करने तक की अनुशासनिक कार्रवाई करने के लिए लिखा है। 

 

Tags: LK Advani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD