Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

बिहार में शराबबंदी के बाद वाहनों की बिक्री बढ़ी : नीतीश कुमार

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अररिया (बिहार) , 07 Dec 2016

Last updated on: Dec 07, 2016, 00:00 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां बुधवार को कहा कि बिहार में शराबबंदी के बाद न केवल लोगों के घरों में खुशियां लौट आई हैं, बल्कि वाहनों की बिक्री भी अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई है। नीतीश ने अपनी निश्चय यात्रा के तीसरे चरण में अररिया में 'चेतना सभा' को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी के बाद लोगों के पैसे बच रहे हैं, जिसे अन्य चीजों पर लोग खर्च कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया, "राज्य में शराबबंदी के बाद कारों और ट्रैक्टरों की बिक्री में 29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि मोटरसाइकिल और ऑटो की बिक्री में पिछले आठ महीनों में 31 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है।" 

उन्होंने कहा कि मिठाइयों की बिक्री में भी इजाफा दर्ज किया गया है, जबकि दूध की बिक्री में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां मिठाइयों की बिक्री में वृद्धि हुई है, वहीं अपराधिक घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। सरकार के सात निश्चयों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के रोजगार के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घरों में शौचालय, बिजली और पीने का शुद्ध जल पहुंचे, इसके लिए कार्य प्रगति पर है। 

नीतीश कुमार ने कहा, "बिहार में शराबबंदी की चर्चा अब पूरे देश में की जा रही है। कई राज्यों में बिहार की तरह शराबबंदी को लेकर कड़े कानून बनाने की मांग उठ रही है।"शराबबंदी को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए 21 जनवरी को पूरे बिहार में मानव श्रृंखला बनाए जाने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह मानव श्रृंखला अब तक की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला होगी।इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने वार्ड नंबर 12 महादलित टोले के एक घर में नल और बिजली के कनेक्शन का शुभारंभ किया। 

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD