Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नेता प्रतिपक्ष ने एसवाईएल को लेकर भ्रामक प्रचार करने वाले कांग्रेस भाजपा नेताओं को लिया आड़े हाथों

सभी सांसदों, विधायकों व राजनीतिक दलों को जलयुद्ध में शामिल होने के लिए अभय चौटाला लिखेंगे पत्र

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Dec 2016

Last updated on: Dec 06, 2016, 00:00 IST

इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने एसवाईएल को लेकर राजनीति करने व भ्रामक प्रचार करने वाले नेताओं को आड़े हाथों लिया है। इनेलो नेताओं ने कहा कि एसवाईएल को लेकर सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक पीठ पहले ही अपना फैसला सुना चुकी है और अब मामले को लटकाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के साथ-साथ कांग्रेस व भाजपा के नेता मात्र मीडिया के सवालों से बचने के लिए ऐसा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। इनेलो नेताओं ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा 15 तारीख को एसवाईएल पर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई का बहाना बनाकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता नहर निर्माण में इसलिए अड़चन लगा रहे हैं कि कहीं पंजाब में कांग्रेस कमजोर न हो जाए। उन्होंने कहा कि अगर हुड्डा जैसे नेता वास्तव में हरियाणा का हित चाहते हैं तो उन्हें तुरंत इस्तीफा देकर 23 फरवरी से शुरू होने वाले जलयुद्ध में शामिल होना चाहिए और नहर खुदाई में प्रदेश के लोगों के साथ आगे आना चाहिए।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वे एसवाईएल को लेकर उनके द्वारा शुरू किए गए जलयुद्ध में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी सांसदों व विधायकों को पत्र लिखेंगे और उनसे आग्रह करेंगे कि वे अपने-अपने आलाकमान पर दबाव डालकर एसवाईएल का निर्माण पूरा करवाने के लिए तुरंत कदम उठाएं और उनकी पार्टियों के पंजाब के जो नेता एसवाईएल का विरोध कर रहे हैं उन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अपने-अपने आलाकमान पर दबाव डालें। 

इनेलो नेता ने कहा कि वे अपने पत्र की प्रतियां प्रदेश के सभी प्रमुख दलों के साथ-साथ राजनीतिक संगठनों को भी भेजेंगे और उनसे प्रदेश में एसवाईएल का पानी लाने के लिए 23 फरवरी को जलयुद्ध में शामिल होने का आग्रह करेंगे। इनेलो नेता ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस के नेता एसवाईएल पर अगर सोनिया गांधी को सही वस्तुस्थिति से अवगत करवाने में असमर्थ हैं तो वे उनके साथ सोनिया को समझाने के लिए भी जा सकते हैं कि एसवाईएल का पानी उनकी सास व पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी ने हरियाणा को दिया था और इस फैसले का विरोध करने वाले पंजाब के कांग्रेसियों के खिलाफ व कार्रवाई करें।इनेलो नेताओं ने पंजाब के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के जो राजनेता हरियाणा को एक बूंद भी पानी देने की बात करते हैं और आए दिन आंखें दिखाते हैं उन्हें हरियाणा के लोगों को कमजोर नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के जवान देश की सीमा पर सबसे ज्यादा कुर्बानियां देते हैं और बेहद स्वाभिमानी लोग हैं। उन्हें बड़े फैसले लेने के लिए मजबूर न किया जाए क्योंकि दिल्ली व पंजाब से बाहर जाने के रास्ते सिर्फ और सिर्फ हरियाणा से होकर गुजरते हैं और हरियाणा के लोगों को अगर अपने हितों के लिए दिल्ली व पंजाब के रास्ते बंद करने जैसे फैसलों पर सोचना पड़ा तो वे ऐसे कड़े फैसले भी ले सकते हैं। 

उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री को बेहद कमजोर मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि तीन हफ्तों से सीएम एसवाईएल के मामले पर प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगने की बात कह रहे हैं लेकिन आज तक उन्हें मिलने का समय तक नहीं मिल पाया।गीता जयंती के नाम से कुरुक्षेत्र का नाम हटाए जाने की कड़ी आलोचना करते हुए इनेलो नेताओं ने कहा कि आज प्रदेश के खजाने को मुख्यमंत्री अपनी निजी छवि चमकाने के लिए लुटाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने सबसे पहले गीता जयंती कुरुक्षेत्र उत्सव को शुरू करवाया था और उस समय उस कार्यक्रम में उप-राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत से लेकर उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी तक कार्यक्रम में आए थे और हर साल इसी नाम से ही कार्यक्रम आयोजित होते थे। उन्होंने कहा कि अब सरकार द्वारा अगर एक मंदिर को सजाने के लिए 30 लाख रुपए के फूल मंगाए जा रहे हैं तो कुरुक्षेत्र के सभी मंदिरों के लिए कितने करोड़ों के फूल आएंगे और अगर पूरा साल मंदिरों को उसी तरह सजाना हो तो कितना पैसा खर्च होगा। उन्होंने इससे पहले स्वर्ण जयंती के नाम पर भी प्रदेश का 1700 करोड़ रुपए बर्बाद करने का सीएम पर आरोप लगाया।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Ashok Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD