Thursday, 09 May 2024

 

 

खास खबरें लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के 36वें दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चंडीगढ़ में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक गो धार्मिक के साथ स्वयंसेवक बने 10,000 रुपए रिश्वत लेता आर्कीटैक्ट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू मजीठा हलके के प्रभारी प्रदीप सिंह भुल्लर ने संधू समुंदरी के पक्ष में रोड शो निकाला संधू समुंदरी को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते देख लोग आश्वस्त और खुश होए भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंदरी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेका भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने मलेरकोटला में मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका

 

नरेंद्र मोदी व कतर के प्रधानमंत्री के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Dec 2016

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कतरी समकक्ष शेख अब्दुला बिन नासेर बिन खलिफा अल थानी के बीच शनिवार को यहां प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शेख अब्दुला बिन नासेर बिन खलिफा अल थानी ने प्रतिनिधमंडल स्तरीय वार्ता की अगुवाई की।"अल थानी शुक्रवार को भारत के दौरे पर आए। गत दो साल में भारत और इस खाड़ी देश के बीच यह तीसरा उच्च स्तरीय दौरा है।कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल-थानी ने मार्च, 2015 में भारत का दौरा किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल जून महीने में इस खाड़ी देश का दौरा किया था।

भारत के कतर के साथ घनिष्ठ और मित्रवत संबंध हैं, जो आपसी लाभप्रद व्यावसायिक आदान-प्रदान और दोनों देशों के लागों के बीच व्यापक संपर्को पर आधारित हैं।खाड़ी देशों में कतर न केवल भारत का महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार है, बल्कि एलएनजी का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता भी है। साल 2015-16 में भारत के एलएनजी के कुल आयात में कतर का 66 प्रतिशत योगदान था। कतर में भारतीय प्रवासियों की संख्या करीब 6,30,000 है।अल थानी ने शुक्रवार को भारत पहुंचने के तुरंत बाद भारतीय व्यापरियों की एक बैठक को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने द्विपक्षीय आर्थिक एवं व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने की मांग की।

कतरी दूतावास की ओर से यहां जारी एक बयान के अनुसार, भारतीय व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते हुए अल थानी ने जोर देकर कहा कि करीब एक सौ साल से भारत और कतर एक ऐतिहासिक मधुर संबंध से बंधे हुए हैं।उन्होंने कहा कि आर्थिक मुद्दा भारत और कतर के बीच उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए विविध और विभिन्न राजनीतिक व्यवस्थाओं के साथ दोनों देश निजी क्षेत्र की भूमिका को मजबूती देने और बिना किसी रोक टोक के उनके नए विचारों को आगे बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं।अल थानी ने आगे कहा कि भारत कतर के पांच बड़े व्यापारिक भागीदारों में एक माना जाता है। दोनों देशों के बीच के व्यापार 10 अरब डॉलर के पार चले गए हैं।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD