Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नोटबंदी देशहित में उठाया गया बड़ा कदम : शाहनवाज हुसैन

शाहनवाज हुसैन
शाहनवाज हुसैन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुजफ्फरपुर , 01 Dec 2016

Last updated on: Dec 01, 2016, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने यहां गुरुवार को कहा कि नोटबंदी देश हित में है, और इससे देश का काला धन समाप्त होगा। उन्होंने नोटबंदी के समर्थन के लिए जहां नीतीश कुमार की तरीफ की, वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। हुसैन ने मुजफ्फरपुर में संवाददाताओं से कहा, "नीतीश कुमार ने देशहित में नोटबंदी का समर्थन किया है। इसके पीछे किसी को राजनीति नहीं देखनी चाहिए। नोटबंदी के माध्यम से देश का काला धन खत्म होगा। जब काला पैसा नहीं होगा तो काले कारनामे भी बंद हो जाएंगे।"उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार को नोटबंदी से लोगों को हो रही परेशानियों का अंदाजा है और उन परेशानियों को दूर करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। नोटबंदी को लेकर ममता बनर्जी के विरोध पर हुसैन ने सवालिया लहजे में कहा, "आखिर ममता इतना बेचैन क्यों हैं? यह देश की जनता जानना चाहती है। अपना राज्य छोड़कर अन्य राज्यों में घूम रही हैं। यह अलग बात है कि उनको समर्थन नहीं मिल रहा है।"जम्मू-कश्मीर में हिंसा की घटनाओं में कमी आने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे वहां की स्थिति सामान्य हो रही है। हाल की आतंकी घटनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश को इसकी कीमत चुकानी होगी और देश के जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।

 

Tags: Shahnawaz Hussain , Demonetisation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD