Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

नोटबंदी भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला : राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सागर (मध्य प्रदेश) , 16 Nov 2018

Last updated on: Nov 16, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को नोटबंदी को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला और नोटबंदी को देश के इतिहास को सबसे बड़ा घोटाला बताया। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी ने शुक्रवार को सागर जिले के देवरी विधानसभा में जनसभा में कहा कि नोटबंदी के चलते गरीब, मजदूर, किसान, छोटे कारोबारी को लाइन में लगा दिया गया और कालेधन वाले हजारों करोड़ रुपये लेकर भाग गए। राहुल गांधी ने जनता से पूछा कि किसी सूट वाले को लाइन में लगे देखा तो, जनता से जवाब मिला, नहीं। उन्होंने कहा कि गरीब जनता की जेब से पैसे निकालकर अमीरों की जेब में डाल दिए गए, मेहुल चौकसी जो रकम लेकर भागा उसने भी वित्त मंत्री अरुण जेटली की बेटी के खाते में पैसे डाले। विजय माल्या 10 हजार करोड़ रुपये लेकर भागने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से संसद में मिला। 

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नेाटबंदी को कालेधन के खिलाफ लड़ाई बताए जाने पर राहुल ने सवाल उठाते हुए कहा कि नोटबंदी की लाइन में न तो मेहुल दिखता है और न ही नीरव मोदी, वे तो जनता का हजारों करोड़ रुपये पैसा लेकर भाग जाते है, फिर कैसे है यह कालेधन की लड़ाई। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी के नाम पर इस देश के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला हुआ है, यह बात आने वाले समय में सामने आ जाएगी। राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में गडबड़ी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत एरोनॉटिक लिमिटेड ने कई तरह के लड़ाकू विमान बनाए हैं, मगर राफेल का काम उसे नहीं दिया गया। मोदी ने अपने दोस्त अनिल अंबानी को लाभ पहुंचाने के लिए यह ठेका अंबानी को दे दिया। 

 

Tags: Rahul Gandhi , Demonetisation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD