Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शिक्षा मंत्री ने खो-खो की पंजाब स्कूल खेलों के उद्घाटनी समारोह में अनियमितताओं का लिया नोटिस

लापरवाही करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई के आदेश , डी पी आई को समूह खेलों के प्रबंधों का जायज़ा लेने के लिए कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस ए एस नगर(मोहाली) , 23 Nov 2016

Last updated on: Nov 23, 2016, 00:00 IST

मोहाली के सरकारी मॉडल सीनियर सैकंडरी स्कूल फेज़ 3 बी 1 में आज आरंभ हुई खो-खो की 62 वीं पंजाब राज्य स्कूल खेलों के उद्घाटनी समारोह में सामने आईं अनियमितताओं का शिक्षा मंत्री डा.दलजीत सिंह चीमा ने मौके पर ही गंभीर नोटिस लेते लापरवाही करने वाले शिक्षा अधिकारियों और शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के विरूद्ध कार्रवाई के आदेश दिए हैं।डा.चीमा जो पंजाब स्कूल खेलों के उद्घाटनी समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे, मार्च पास्ट दौरान खिलाडिय़ों की बिना किटों से मौजूदगी और सभी टीमों के झंडाबरदारों के पास झंडा ना होने समेत ओर कोई अनियमितताओं का मौके पर ही गंभीर नोटिस लिया। डा.चीमा ने अपने भाषण दौरान बोलते हुए कहा कि राज्य स्तरीय खेलों दौरान खिलाडिय़ों की बिना किटों, बूट और झंडों से मार्च पास्ट में मौजूदगी एक बड़ी अनुशासनहीनता है। उन्होंने मौके पर ही डी पी आई सैकंडरी शिक्षा को आदेश देते हुए कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों व अध्यापकों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जहां भी किसी भी खेल की पंजाब राज्य स्कूल खेलें करवाई जाएं, वहीं मुख्यालय से सीनियर अधिकारी को मौके पर भेजकर प्रबंधों का जायज़ा लिया जाए। 

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि वह स्वयं किसी समय भी आकर खिलाडिय़ों के रहने और खान-पान केे प्रबंधों की चैकिंग कर सकते हैं।शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर मोहाली जिले के प्राईमरी स्कूलों के बच्चों के लिए खेलो का सामान वितरित किया। डा.चीमा ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा प्राईमरी स्तर की खेलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि खिलाडिय़ों की पनीरी निम्र स्तर पर ही तैयार की जा सके। उन्होंने कहा कि पहले चरण तहत समूह प्राईमरी स्कूलों को खेलों के लिए बुनियादी सामान  वितरित किया जा रहा है। इससे पहले डा.चीमा ने खो-खो (लड़के) की 62वीं पंजाब राज्य स्कूल खेलों का रस्मी उद्घाटन किया।इस मौके डी पी आई (सैकंडरी शिक्षा) श्री बलबीर सिंह ढोल, एस सी ई आर टी के निदेशक श्री सुखदेव सिंह काहलों, निदेशक (प्रशासन) श्रीमती गुरप्रीत कौर धालीवाल, मोहाली से कौंसलर बीबी कुलदीप कौर कंग व स.हरमनप्रीत सिंह प्रिंस, उप-निदेशक (खेले) श्री मेवा सिंह सिद्धू, उपनिदेशक श्री धर्म सिंह, डा.गिन्नी दुग्गल व जिला शिक्षा अधिकारी (स स) श्री सुरेन्द्र पाल सिद्धू भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Daljit Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD