Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

काले धन वालों का बचाव कर रहे हैं भाजपा के मंत्री- अभय चौटाला

नोटबंदी से व्यापारियों का लेन-देन व किसानों की बिजाई हो रही है प्रभावित- अशोक अरोडा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 20 Nov 2016

Last updated on: Nov 20, 2016, 00:00 IST

हरियाणा के मंत्री काला धन वाले लोगों का बचाव करते हुए कहते है कि केन्द्र में प्रधानमंत्री व राज्य में मुख्यमंत्री आपके पक्ष में है। यह बात नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने आज सिरसा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को मंत्री की विडिय़ों कलिप दिखाते हुए कही। अभय चौटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री का नोटबंदी का फैसला योजनानुसार न होने के कारण बुर्जुगों, महिलाओं व विशेष रूप से उन लोगों को परेशानी उठानी पड़ी जिनके घरों में शादियां थी। इनेलो के  प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने पत्रकारों को बताया कि इनेलो प्रदेश भर में सभी प्रकोष्ठों को मजबूत करने हेतू पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर रहे है। पत्रकारों से बातचीत से पहले अभय चौटाला व अशोक अरोडा ने व्यापार सैल की बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने का आहवान किया। 

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण व्यापारियों का लेन-देन प्रभावित हुआ है तथा कोआप्रेटिव बैंक से पुराने नोटों से खाद बीज देने से मना करने पर किसान परेशान हो रहे है तथा उनकी बिजाई प्रभावित हो रही है। नेता प्रतिपक्ष ने एसवाईएल के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि इनेलो चुप नही बैठेगी,क्योंकि हरियाणा निर्माता चौधरी देवीलाल का सपना था कि एसवाईएल नहर का पानी किसानों के खेतों तक पहुँचे और हम इस सपने को साकार करेगें। इनेलो नेता ने कहा कि इनेलो 1 दिसम्बर से प्रदेश में जन जागरण अभियान आरम्भ करेगी जो 18 फरवरी तक चलेगा तथा 23 फरवरी को लाखों लोग पंजाब क्षेत्र में नहर खुदाई का काम शरू करेगें। उन्होंने कहा कि सरकार को 18 फरवरी तक एसवाईएल की खुदाई करने का अल्टीमेटम दिया है। 

अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार चुनावों के दौरान किए गए वायदे से जनता को गुमराह करने हेतु कभी बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं, तो कभी नोटबंदी जैसे फैसले लेकर जनता को मुर्ख बनाने में लगी है। इनेलो हरियाणा के हकों पर किसी को ड़ाक ा नहीं डालने देगी। पंजाब सरकार द्वारा नहर पर एक पक्षीय फैसले ने संघीय ठांचे पर सवाल खड़े कर दिए है। इस दौरान इस बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष गोयल, सांसद चरणजीत रोड़ी, विधायक मक्खन लाल सिंगला, बलकौर सिंह, रामचंद्र कम्बोज, बलवान सिंह दोलतपुरिया, जिलाध्यक्ष पदम जैन, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतपाल अरोड़ा, चंद्रयश जैन, सीताराम बटनवाला, नरेन्द्र मैहता, प्रदीप मैहता, गुरदयाल मैहता, केएल लुथरा,  मीनूदीन पहलवान, आरके भारद्वाज, गंगाराम बजाज, आत्मप्रकाश रोहिल्ला, धर्मपाल फौजी आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Ashok Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD