Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

घरेलू उड्डयन क्षेत्र की विकास दर 20 फीसदी से अधिक रहेगी : अशोक गजपति राजू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Nov 2016

Last updated on: Nov 18, 2016, 00:00 IST

नागर उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने शुक्रवार को कहा कि पिछले कुछ वर्षो में घरेलू उड्डयन क्षेत्र की विकास दर 20 फीसदी रही है और आगे इसे 20 फीसदी से ज्यादा रखने का लक्ष्य है। देश में पहली बार हो रहे एयरो एक्सपो के उद्घाटन मौके पर राजू ने कहा, "पिछले कुछ वर्षो में इस क्षेत्र की विकास दर बढ़ी है। कुछ सप्ताह पहले घोषित क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना उड़ान से इसे लाभ होगा और विकास दर 20 फीसदी से ज्यादा रखने का लक्ष्य है।"राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहली बार एयरो एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विमान मशीनरी एवं उपकरण, विमान इंटीरियर्स, एयरलाइन सेवा और एयर कार्गो, एयरपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स से जुड़ी कंपनियां बाजार तलाशने और बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के वादे के साथ शामिल हुई हैं।

इस दौरान नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि देश में हवाई मार्ग से यात्रा करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है और इसे बढ़ाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मंत्रालय की तीन प्राथमिकताएं हैं जिनमें हवाईअड्डों का विस्तार, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना और एयरसेवा पहल के जरिए यात्रियों को अत्याधुनिक सेवा मुहैया कराना शामिल है। नागर विमानन मंत्रालय के सचिव राजीव नयन चौबे ने कहा कि सरकार को अभी तक एयर ऑपरेटर परमिट होल्डरों की ओर से 20 पंजीकरण मिल चुके हैं, जो आरसीएस के आवंटन की नीलामी में हिस्सा लेंगे। मौजूदा समय में आरसीएस के लिए निविदा की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए पांच दिसंबर, 2016 तक पंजीकरण कराया जा सकता है। ऐसे में चौबे ने यह भी कहा कि निविदा भरने वाली कम्पनियों की संख्या बढ़ भी सकती है।

उद्योग संगठन-पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित दो दिवसीय एयरो एक्सपो 2016 का उद्घाटन नागर विमानन मंत्री अशोक गजापति राजू, विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा और सचिव राजीव नयन चौबे ने किया।चौबे ने कहा कि दिसंबर 2016 तक क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के तहत दर्जनभर व्यावसायिक विमानन कंपनियां देशभर में छोटे कस्बों तक उड़ान सेवा शुरू कर सकती हैं। उड़ान योजना 10 वर्ष तक संचालनरत रहेगी।इस दो दिवसीय एक्सपो का आयोजन उद्योग संगठन-पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और नागर विमानन मंत्रालय द्वारा इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवआईअड्डा स्थित नए एटीसी टावर में किया जा रहा है। 

 

Tags: Ashok Gajapathi Raju Pusapati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD