Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विश्व कप के लिए भारतीय पुरूषों और महिला कबड्डी टीमों के ट्रायल 9 नवम्बर से-मलूका

चयन ट्रायल दौरान नाडा खिलाड़ियों का लेगी डोप टैस्ट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 07 Nov 2013

Last updated on: Nov 07, 2013, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा 30 नवम्बर से 14 दिसम्बर तक करवाए जाने वाले चौथे विश्व कप कबड्डी के लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं। एक तरफ जहां खेल स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ टीमों की चयन प्रक्रिया भी अंतिम दौर में पहुंच गई है। विश्वकप में भाग लेने वाले भारत की पुरूष व महिला टीम के ट्रायल 9 नवम्बर से पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में होंगे।इस संबंधी जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री स.सिकन्दर सिंह मलूका जो पंजाब कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान भी हैं ने बताया कि चौथे विश्वकप के लिए भारत की पुरूष और महिलाओं की सर्किल स्टाईल कबड्डी टीमों के ट्रायल 9 नवम्बर से 12 नवम्बर तक होंगे। उन्होंने बताया कि पुरूषों की टीम के ट्रायल 9 व 10 नवम्बर जबकि महिला कबड्डी टीम के ट्रायल 11 व 12 नवम्बर को होंगे। ट्रायल के इच्छुक आवश्यक दस्तावेज और खिलाड़ी भारतीय नागरिक के सबूत सहित सुबह 8 बजे से पहले पहुंच कर सूचित करें।

मलूका ने बताया कि कबड्डी खेल को पूर्ण नशा मुक्त करने तहत चयन ट्रायलों दौरान राष्ट्रीय डोप विरोधी एजेंसी /नाडा/  द्वारा डोप टैस्ट लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जो खिलाड़ी पिछले तीन विश्व कप मुकाबलों में किसी में भी डोप के दोषी पाए गए थे वह नाडा से एन ओ सी /इतराजहीनता सर्टीफिकेट/ लेकर भाग ले सकेंगे।मलूका ने बताया  कि चौथे विश्व कप में पुरूष वर्ग में 12 और महिला वर्ग में 8 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। पुरूष वर्ग में विजेता टीम को 2 करोड़ रूपए, दूसरी स्थान पर आने वाली टीम को 1 करोड़ रूपए व तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 51 लाख रूपए जबकि महिला वर्ग में विजेता टीम को एक करोड़, दूसरे स्थान वाली टीम को 51 लाख और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 25 लाख रूपए का ईनाम मिलेगा जबकि हिस्सा लेने वाली प्रत्येक टीम को 10-10 लाख रूपए दिए जाएंगे।

 

Tags: sikander singh , sikander singh malooka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD