Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

पाकिस्तान के दुश्मनों को माकूल जवाब मिलेगा : नवाज शरीफ

नवाज शरीफ
नवाज शरीफ
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 16 Nov 2016

Last updated on: Nov 16, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को भारतीय सीमा के निकट युद्ध तैयारी को प्रदर्शित करने वाले सैन्य अभ्यासों को देखा। उन्होंने भारत को अप्रत्यक्ष रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों को नुकसाने वाले किसी भी प्रयास का माकूल जवाब दिया जाएगा। नवाज शरीफ और सेनाध्यक्ष राहील शरीफ ने नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी में सात पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने के बाद बहावलपुर के निकट खरपुर तमेवाली में युद्धाभ्यासों का निरीक्षण किया।प्रधानमंत्री ने कहा, "राद उल बर्क नाम का युद्धाभ्यास राष्ट्रीय सुरक्षा के किसी भी खतरे का जवाब देने के हमारे सशस्त्र बलों की तैयारियों को प्रतिबिंबित करता है।"

उन्होंने कहा, "कोई भी देश राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे के प्रति आंख नहीं मूंद सकता है।"नवाज शरीफ ने कहा कि 'नियंत्रण रेखा के पास आम नागरिकों और जवानों की हो रही हत्याएं एक और आक्रामक कार्रवाई है जो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान खींचने के लायक है।'उन्होंने कहा कि भारत द्वारा संघर्ष विराम समझौते के गंभीर उल्लंघन के कारण सीमा पर स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने दूसरे के मामले में हस्तक्षेप न करने की नीति का पालन किया है और क्षेत्र में दीर्घकालीन शांति के लिए इसी तरह की उम्मीद दूसरों से भी करता है।नवाज ने कहा, "क्षेत्र में हाल की घटनाओं से हम अलग थलग बने नहीं रह सकते हैं। सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने के प्रयासों का माकूल जवाब मिलेगा।"

 

Tags: Nawaz Sharif

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD