Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल की उपेक्षा का भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था पर नकारात्‍मक प्रभाव पड़ेगा : एम. हामिद अंसारी

कैनसपोर्ट के 20वें वार्षिकोत्‍सव समारोहों को संबोधित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Nov 2016

Last updated on: Nov 12, 2016, 00:00 IST

उपराष्‍ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने कहा है कि स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल की उपेक्षा का बढ़ती आबादी के साथ जुड़ी भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था पर नकारात्‍मक प्रभाव पड़ेगा। वह आज यहां कैंसर रोगियों को प्रशामक देखभाल प्रदान करने वाले एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) कैनसपोर्ट के 20वें वार्षिकोत्‍सव समारोह के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उपराष्‍ट्रपति महोदय ने कहा कि प्रति दिन 1300 से अधिक लोग कैंसर की वजह से मर जाते हैं और यह हमारे देश में मृत्‍यु के बड़े कारणों में शामिल हो गया है। उन्‍होंने कहा कि दु:खद तथ्‍य यह है कि इन कैंसरों की रोकथाम की जा सकती है, पहले से ही इसकी जांच की जा सकती है और/या पता लगाया जा सकता है तथा प्रारंभिक चरण में इसका इलाज किया जा सकता है, जिससे कि मृत्‍यु दर में उल्‍लेखनीय कमी आ सके। उपराष्‍ट्रपति महोदय ने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल की सुविधा में बेहतरी आने के बावजूद सामाजिक आर्थिक स्‍थिति, भौगोलिक स्‍थिति एवं जेंडर से जुड़ी विषमताएं लगातार बनी हुई है और बेहद महंगे उपचार के कारण समस्‍या और भी जटिल हो गई है। आम लोगों और परिवारों को स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल पर बढ़ते आर्थिक बोझ का तीन चौथाई से अधिक हिस्‍सा स्‍वयं वहन करना पड़ता है। उन्‍होंने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य पर कुल आवंटन अपर्याप्‍त है और इस समस्‍या की पूर्ति के लिए जरूरी आवंटित राशि से बहुत कम है। उन्‍होंने कहा कि पर्याप्‍त सार्वजनिक आवंटन की कमी का परिणाम कैंसर का पता लगाने, उपचार करने एवं देखभाल आवश्‍यकताओं में भारी मांग-आपूर्ति अंतराल के रूप में सामने आया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि कैंसर रोगियों की प्रशामिक देखभाल के लिए न केवल प्रभावित व्‍यक्‍तियों की चिकित्‍सा एवं परिचर्या जरूरतों को पूरा करना पड़ेगा, बल्‍कि रोगियों के भावनात्‍मक एवं अध्‍यात्‍मिक परेशानी और देखभाल करने वालों की मदद करने की भी आवश्‍यकता होगी। इसलिए प्रशामिक देखभाल सेवाओं का प्रावधान हमारे देश में समग्र कैंसर देखभाल एक महत्‍वपूर्ण आयाम है और कैनसपोर्ट इस क्षेत्र में अग्रणी रहा है। 

 

Tags: Hamid Ansari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD