Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

चम्बा के होली-भरमौर क्षेत्र में करोड़ो रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चम्बा , 06 Nov 2013

Last updated on: Nov 06, 2013, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आज खराब मौसम के कारण चम्बा जिला के होली तथा भरमौर क्षेत्र के दौरे पर नहीं जा सके। उन्होंने वहां कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करना था, लेकिन उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में सीमित कार्य दिवसों को ध्यान में रखते हुए दूरभाष पर ही लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने होली क्षेत्र में रावी नदी पर तियारी सड़क पर दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुल, 2.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली होली-जाबल मलनिकासी योजना, 1.10 करोड़ रुपये की लागत से सुटकर-बनौन-होली पेयजल सुधार योजना, 1.98 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भरमौर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन की आधाशिला रखी। उन्होंने 1.38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वैकल्पिक हैलीपेड की आधारशिला भी रखी। श्री वीरभद्र सिंह ने दूरभाष से अपने सन्देश में लोगों से कहा कि सरकार जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दे रही है तथा इन क्षेत्रों में विकास कार्यों में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि वे स्वयं सबके बीच उपस्थित होकर इन सभी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करना चाहते थे और सभी लोगों से व्यक्तिगत तौर पर मिलना चाहते थे, लेकिन खराब मौसम के कारण यह सम्भव नहीं हो सका। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में सीमित कार्य दिवसों को ध्यान में रखते हुए इन परियोजनाओं का दूरभाष द्वारा ही शिलान्यास किया गया है एवं आधारशिला रखी गई ताकि इन परियोजनाओं पर कार्य शीघ्र आरम्भ हो सके और लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारियों को इन परियोजनाओं का कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Tags: virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD