Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने प्रधानमंत्री युवा योजना शुरू करने की घोषणा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Nov 2016

Last updated on: Nov 09, 2016, 00:00 IST

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के दूसरे स्थापना दिवस के अवसर पर कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी ने आज उद्यमशीलता शिक्षा और प्रशिक्षण के बारे में अब मंत्रालय की एक प्रमुख योजना प्रधानमंत्री युवा योजना का शुभारंभ किया।पांच साल (2016-17 से 2020-21 तक) की अवधि में 499.94 करोड़ की परियोजना लागत से यह योजना 3050 संस्थानों के माध्यम से 7 लाख से अधिक प्रशिक्षुओं को उद्यमशीलता शिक्षा और प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी। यह सूचना और संरक्षक नेटवर्क, क्रेडिट, इनक्यूबेटर और एक्सीलेटर तक आसान पहुँच और युवाओं के लिए एक मार्ग का का सृजन करने में सहायता प्रदान करेगी।इस अवसर रूडी ने कहा कि इस सरकार ने देश में उद्यमशीलता को ऊंचा उठाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री युवा योजना में उद्यशीलता शिक्षा सीखने की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रक्रियाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा एमएसडीई के उद्यमशीलता शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए दो समर्पित संस्थानों - एनआईईएसबीयूडी और आईआईई ने आज तक उद्यमिता कौशल के क्षेत्र में 125 से अधिक देशों के 2,600 व्यक्तियों सहित 7 लाख से अधिक प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया है। इस मंत्रालय का एक हिस्सा बनने के बाद ये दोनों संस्थान अब देश भर में उभरते उद्यमियों के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम इस पहल के द्वारा अपने युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर जुटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।प्रधानमंत्री युवा योजना के अधीन उच्च शिक्षा के 2200 संस्थान (कॉलेज, विश्वविद्यालय और प्रमुख संस्थान), 300 स्कूल, 500 आईटीआई और 50 उद्यमिता विकास केंद्र मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज (एमओओसी) के माध्यम से शामिल हैं।

इस सम्मेलन में एमएसडीई द्वारा सामान्य मानदंडों, जिला स्तर समितियों, श्रेष्ठ प्रक्रियाओं, विशेष परियोजनाओं, वंचित समूहों, निगरानी और सत्यापन के लिए मजबूत मॉडल बनाने के कार्य को निश्चित करने के प्रयासों के बारे में खुलासा किया गया। 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए एमएसडीई सचिव श्री रोहित नंदन ने कहा कि कौशल के लिए एक निश्चित आधार मानक का रखरखाव कायम रखना होगा। कौशल के बारे में किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। राज्यों को आईआईटी और प्रशिक्षण भागीदारों के ग्रेड के सत्यापन के लिए केंद्र के साथ भागीदारी करनी चाहिए ताकि कौशल की गुणवत्ता और मानक को बनाए रखा जा सके। सेक्टर कौशल परिषदें (एसएससी) नौकरियां जुटाने के लिए स्थानीय अधिकारियों और उद्योगों के साथ मिलकर काम करेंगीं। राजीव प्रताप रूडी ने राज्य मंत्रियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 2.0 (2016-2020) के तहत राज्यों की भागीदारी के लिए दिशा निर्देशों का अनावरण किया। एमएसडीई ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लिए राज्यों को निर्धारित निधियों की 25 प्रतिशत राशि अर्थात लगभग 3000 करोड़ रुपये का आवंटन किया है ताकि 4 वर्षों में 10 मिलियन लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

 

Tags: Rajiv Pratap Rudy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD