Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सूचना प्रौद्योगिकी का भविष्य नई खोज में है : हामिद अंसारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नोएडा-गौतमबुद्ध नगर , 05 Nov 2016

Last updated on: Nov 05, 2016, 00:00 IST

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने यहां शनिवार को कहा कि भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी के भविष्य का विकास नई खोज, अत्याधुनिक व्यापार का परिदृश्य तैयार करने और डिजिटल बाधाएं दुरुस्त करने के क्षेत्र में है। उपराष्ट्रपति यहां नैसकॉम के नए भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के भविष्य का विकास किसी चीज के हो जाने के बाद उसका सामना करने से ज्यादा अत्याधुनिक व्यावसायिक परिदृश्य तैयार और डिजिटल बाधाओं को दुरुस्त करने के क्षेत्र में रहेगा। संक्षेप में कहें तो आपको और अधिक मौलिक होना होगा। सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की भूमिका के बारे में बात करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत के विकास की पिछले 25 वर्षो की विकास की कहानी में सूचना-प्रौद्योगिकी क्षेत्र का प्रमुख योगदान रहा है। इसने ब्रांड की छवि बेहतर की है, इसने रोजगार पैदा किए हैं, सकल घरेलू उत्पाद के विकास में योगदान किया है, प्रौद्योगिकी शिक्षा के क्षेत्र में रास्ता बनाया है और ई-प्रशासन में योगदान किया है। 

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के प्रक्षेप पथ का खाका सही ढंग से खींचा गया है। उद्योग जगत से कुछ देर के लिए या बीच में चुनौतियां आएंगी, लेकिन सेवा मॉडल के रूप में क्लाउड कम्प्यूटिंग सॉफ्टवेयर का क्रमिक विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए निरंतर नए उत्पादों को विकसित करने की जरूरत है। अंसारी ने कहा कि उद्योग क्लाउड कंप्यूटिग की ओर जा रहे हैं, एक सेवा मॉडल के रूप में सॉफ्टवेयर में क्रमिक विकास हुआ है, नए उत्पाद विकसित करने की जरूरत है।उपराष्ट्रपति ने कहा कि डिजिटल बाधाएं, यहा सॉफ्टवेयर के स्वचालन की वजह से मानवशक्ति की कम होती जरूरत समय से पूर्व या दमिर्यानी चुनौतियां आएंगी। यह आपके मौजूदा और नए ग्राहकों की तरह अब ज्यादातर सॉफ्टवेयर साझेदारों की जगह नई खोज के लिए साझेदार ढूंढेंगे।नई खोज की मुख्य भूमिका पर जोर देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स-2016 में भारत 128 देशों में 66वें स्थान पर है। सरकार देश में नई खोज के अनुकूल माहौल पैदा करने के लिए सक्रिय है। 

 

Tags: Hamid Ansari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD