Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी ने पैरालम्पिक पदक विजेता दीपा मलिक को नकद पुरस्कार दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 01 Nov 2016

Last updated on: Nov 01, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रियो पैरालम्पिक में रजत पदक जीतने वाली पैरा-एथलीट दीपा मलिक को चार करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने हरियाणा प्रांत की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान दीपा को सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज भी मौजूद थे।इसी वर्ष सितंबर में ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो में हुए पैरालम्पिक खेलों की गोला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीत पैरालम्पिक खेलों में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट बनीं।2012 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित दीपा के कमर से नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त है। छह वर्षो तक व्हीलचेयर पर यूं ही गुजारने के बाद दीपा ने पैरा खेलों में हाथ आजमाना शुरू किया।आज दीपा गोला फेंक के अलावा भाला फेंक और तैराकी भी करती हैं, साथ ही वह अच्छी वक्ता भी हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने के लिए हरियाणा की महिलाओं व बुजुर्गों का आभार व्यक्त किया तथा हरियाणा स्वर्ण जयंती के अवसर पर लोगों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि हरियाणा के लोगों में देश का मार्गदर्शन करने की ताकत है क्योंकि भौगोलिक दृष्टि से हरियाणा दिल्ली से सटा है और एक हरियाणवी एक कदम आगे बढाएगा तो हरियाणा के ढाई करोड़ लोग आगे बढ़ेंगे तथा ढाई करोड कदम आगे बढेंगे तो दिल्ली भी पीछे नहीं रहेगा और दिल्ली पीछे नहीं रहेगा तो देश पीछे नहीं होगा और भारत को वैश्विक शक्ति बनने से कोई ताकत रोक नहीं सकती। हरियाणा देश को ग्रोथइंजन के रूप में आगे बढ़ाने की ताकत रखता है।प्रधानमंत्री आज हरियाणा की स्वर्ण जयंती के अवसर पर गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में उमड़े जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।  इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने हरियाणा प्रदेश के लोगों के लिए तीन परिकल्पों नामत: दीन दयाल आवास योजना, उचित मूल्य की दुकानों का कम्प्यूटराईज्ड संचालन तथा 31 मार्च 2017 तक हरियाणा को केरोसिन मुक्त बनाने के कार्यक्रम के तहत 8 जिलों को केरोसिन मुक्त घोषित करना शामिल है, का लोकापर्ण किया।

खचाखच भरे स्टेडियम में बार-बार तालियों की गडगडाहट से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन किया जिसको उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व उनकी टीम के सदस्यों को भी बधाई दी जिन्होंने दो वर्ष के कार्यकाल मे हरियाणा को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि आज से 10 वर्ष पहले हरियाणा जिस तेज गति से विकास की ओर बढ़ रहा था उस गति को कुछ शक्तियां बरकरार नहीं रख सकी और हरियाणा के लोगों को ऐसी शक्तियों को पहचानना होगा। श्री मोदी ने प्रदेश के लोगों से शांति, एकता एवं सद्भावना बनाए रखने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया और इस दिशा में हरियाणा के लोग एक लंबी छलांग लगा सकते है ऐसा विश्वास उनमें है। स्वर्णिम जयंती के अवसर पर प्रदेश के लोगों को यह संकल्प लेना चाहिए कि वर्ष 1966 में हरियाणा का गठन किस मकसद के लिए हुआ था किस मुहिम को पाने के लिए हुआ था और कैसा हरियाणा बनाने का संकल्प लिया था और आज उसमें हम कहां तक पहुंचे हैं कितना सफर हमने तय कर लिया है और कितना सफर तय करना बाकी है। स्वर्णिम जयंती से बढक़र संलल्प लेने का अवसर कोई और नहीं हो सकता कि हरियाणा को आगे किस दिशा में लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग गांव की चोपालों में खाट पर बैठकर चुटकलों के माध्यम से बड़ी बात कहने की ताकत रखते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेती करने के लिए जाना जाता है परन्तु व्यापार करने में भी हरियाणा पीछे नहीं है। 

आज अनेक हरियाणवियों ने विश्व में अपनी सफलता का लौहा मनवाया है।श्री मोदी ने कहा कि हरियाणा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है चाहे वह शिक्षा, खेलकूद, व्यापार हो, देश की सीमाओं की रक्षा की बात हो हरियाणा के लोग पीछे नहीं हैं। ऐसा  कोई युद्ध नहीं रहा है जिसमें हरियाणा के लोगों ने अपना उत्तम से उत्तम बलिदान न दिया हो। उन्होंनें कहा कि हरियाणा की धरा ऐसी है जहां युद्ध के क्षेत्र में भी गीता का पवित्र संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री ने लोगों से बदलाव की शुरूआत अपने गांव, अपने इलाके व क्षेत्र से करने की अपील की और जनभागीदारी कर हरियाणा को देश का नंबर वन प्रदेश बनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने मार्च 2017 तक प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त बनाने के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल  के लक्ष्य की सराहना करते हुए कहा कि आज इस कड़़ी में प्रदेश के गुरुगा्रम, फरीदाबाद, फतेहाबाद, सिरसा, यमुनानगर, पानीपत, पंचकूला जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौचमुक्त घोषित किया गया है और श्री मोदी ने हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधु के साथ इन जिलों के उपायुक्तों व अतिरिक्त उपायुक्तों को सम्मानित भी किया। 

श्री मोदी ने कहा कि हमारे लिए कितनी शर्म की बात है कि 21वीं सदी का डेढ दशक बीत जाने के बाद भी आज महिलाएं शौच जाने के लिए सूर्यास्त होने या सूर्या उदय होने से पहले का इंतजार करती हैं।इसके अलावा श्री मोदी ने राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सौलंकी, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व खेल मंत्री श्री अनिज विज के साथ हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत पेरालोङ्क्षपक एथेलेटिक रजत पदक विजेता दीपा मलिक को चार करोड़ रुपए की राशि का चैक देकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री स्वयं मंच से नीचे आए और दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मलिक को सम्मानित किया।प्रधानमंत्री ने स्वर्णिम जयंती अवसर को किसी राजनैतिक पार्टी या किसी सरकार का कार्यक्रम न बताकर प्रदेश के ढाई करोड़ लोगों का कार्यक्रम घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की सराहना की और आशा व्यक्त की कि हर हरियाणवी इसमें अपना योगदान अवश्य देगा। श्री मोदी ने वर्ष 2017 तक प्रदेश को केरोसिन फ्री बनाने के हरियाणा सरकार के लक्ष्य की सराहना की और इस योजना के दो लाभ पात्रों रेवाड़ी जिले की बोलनी गांव की रूकमणी व मीनू को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनैक्शन दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहर प्वाईंट ऑफ सेल डिवाईस का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने डाक विभाग की हरियाणा स्वर्ण जयंती डाक टिकट भी जारी की।

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सौलंकी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्ण जयंती वर्ष हरियाणा के लोगों के लिए गौरव व प्रसंनता का दिन है। इस उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर 2017 तक अनेक कार्यक्रम क्रियांवित किए जाएंगे और स्वर्ण जयंती रथ यात्रा के माध्यम से हरियाणा के गांव-गांव तक हरियाणा के विकास की गौरवगाथा पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था कि देश का हर नागरिक यह अनुभव करें कि मेरा देश आजाद हुआ है और अमीर व मध्यम वर्ग में कोई अंतर नहीं है तभी देश की आजादी का सही स्वरूप हो सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा शांति, सदाचार व भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने स्वर्ण जयंती वर्ष को माटी के कर्म, लौहे के रंग व सोने की तकदीर के साथ बनाने की अपील की। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के लोगों को स्वर्ण जयंती वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए विपक्षी पार्टियों के नेताओं का भी आभार व्यक्त किया जो स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसी सरकार या राजनैतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है बल्कि हर हरियाणवी का कार्यक्रम है और मुख्यमंत्री के इस प्रयास की प्रशंसा प्रधानमत्र्ंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में की और उपस्थित लोगों ने भी तालियो की गडगडाहट से उनका अभिनंदन किया था। उन्होंने ेकहा कि हरियाणा गठन के 50 वर्षों में भी राजनेताओं के पुरूषार्थ से विकास कार्य हुए हैं वे इस बात को नहीं नकारते परन्तु आगे के 50 वर्ष का हरियाणा कैसा हो इसको लेकर योजनाओं की रूप-रेखा तैयार करने में योगदान देना हर हरियाणवी की जिम्मेवारी है और यह संयोग है कि गुरू द्रोणाचार्य की इस पावन धरती से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम की शुरूआत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्मरण कराया कि वर्ष 1966 में वे मात्र 12 साल के थे और किस प्रकार गांव के कच्चे रास्ते से होकर खेती में अपने पिता का हाथ बंटवाते थे और लालटेन की रोशनी में पढ़ाई करते थे। परन्तु आज 21वीं सदी के युग में परिस्थितियां बदल गई हैं। 

देश के खाद्यानों में खाद्यान भंडारण में योगदान देने के लिए आज हरियाणा के किसान रबी की बिजाई कर रहे हैं, देश की सेनाओं में हर दसवां सिपाही खड़ा है , खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री के स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया डिजिटल इंडिया कार्यक््रम को आगे बढाने में आगे आया है और तेलंगाना राज्य के साथ थीम स्टेट बना है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्या कुमारी तथा हैदराबाद से गुवाहटी तक हरियाणा के दूध-दही व रागनियों की गूंज उठेगी। मुख्यमंत्री ने सर्व हरियाणा, गर्व हरियाणा, पर्व हरियाणा के रूप में स्वर्ण जयंती वर्ष को मनाने की अपील की। समारोह में हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक लोक कला की प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गई जिनकों लोगों ने खूब सराहा।इस अवसर पर हरियाणा मंत्री मंडल के सभी मंत्री, केद्रीय मंत्री, विधायकों के अलावा, वरिष्ठ अधिकारी व प्रदेश के कोने-कोने से आए लोग उपस्थित थे। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD