Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अरविंद केजरीवाल सबसे बड़ा नकलची-शिरोमणि अकाली दल

अकाली दल के घोषणा-पत्र की नकल करने में व्यस्त आप सुप्रीमों , में व्यापारियों की भलाई के लिए कार्य करने की ताकीद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Oct 2016

Last updated on: Oct 23, 2016, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल ने आप पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सबसे बड़ा नकलची बताते हुये कहा है कि वह शिरोमणि अकाली दल के चुनाव घोषणा-पत्र के विचारों को चोरी करके एवं इन विचारों को अपने विचार बताकर सियासी लाभ लेने के लिए मतदाताओं को सबजबाग दिखा रहा है। आज यहां शिरोमणि अकाली दल के सचिव और पंजाब के शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने जारी बयान में केजरीवाल द्वारा आज लुधियाना में अपनी पार्टी के जारी किये ट्रेड घोषणा-पत्र में कालौनियों को नियमित करने तथा वैट संबंधी किये दावों को अकाली दल की नकल बताते हुये कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने इन मुद्दों पर पहले ही प्रभावी कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने एक से अधिक घोषणा-पत्र जारी करने की योजना लोगों को गुमराह करने तथा मीडिया में बने रहने के प्रयास के तौर पर बनाई है।अकाली नेता ने आप सुप्रीमों को सलाह देते हुये कहा कि वह लोगों को चांद तारों के सपने दिखाना बंद करे और अपना ध्यान दिल्ली के व्यापार तथा उद्योग की बेहतरी पर केंद्रित करे क्योंकि दिल्ली के व्यापारी इसकी सरकार द्वारा टैक्स उगाही के ढंग तरीकों के कारण बुरी तरह पिस रहें हैं। व्यापारियों को तंग परेशान करने के हथकं डे अपनाकर भी दिल्ली सरकार अपनी कर उगाही के लक्ष्य पूरे नही कर पा रही है। उन्होंने आप नेता को पूछा कि वह लोगों को बतायें कि वह लोगों को गुमराह करने के लिए चुनाव वायदों के निर्मित किये जा रहें हवाई किलों को हकीकत में बदलने के लिए फंड का कैसे प्रबंध करेंगे। 

अकाली नेता ने आगे कहा कि दिल्ली में व्यापार जगत की स्थिति दयनीय बनी हुई है और लगातार कर उगाही के लिए वहां व्यापारिक संस्थानों पर छापे मारे जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल द्वारा वैट को तर्कसंगत करने की बात इस घोषणा-पत्र में की गई है जबकि वह यह नही जानता है कि आगामी वर्ष से वैट तो पहले ही समाप्त हो रहा है और उसका स्थान जीएसटी लेगा। उन्होंने कहा कि 'सुगम फार्मÓ भी व्यापारियों की मुश्किलों में बढ़ौतरी करने की ही आप की गुप्त योजनाबंदी का ही भाग है।डॉ. चीमा ने आगे कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार 'गुंडा टैक्स और 'रंगदारी लागू करने में व्यस्त हुई और इस तहत 'आप के तीन विधायकों पर केस भी दर्ज हुये हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ठेकों को नियमित करने के नाम पर ठेकेदारों को मज़बूर किया जा रहा है कि वह आप पार्टी के लिए फंड दें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में व्यापार की स्थिति इस कदर दयनीय हो चुकी है कि आप पार्टी के अपने ट्रेडर विंग ने भी केजरीवाल सरकार की नीतियों की खुल की विरोधता की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की व्यापार एवं उद्योग विरोधी नीतियों के कारण दिल्ली में कोई नई औद्योगिक ईकाई स्थापित नही हो रही बल्कि पहले से स्थापित उद्योग भी यहां से गुडग़ांव, नोयडा, फरीदाबाद के लिए पलायन कर रहें हैं। 

अरविंद केजरीवाल को शीशा दिखाते हुये अकाली नेता ने कहा कि पंजाब सरकार ने व्यापारियों की भलाई के लिए दो ट्रेडर बोर्ड तथा दो इंडस्ट्रीयल बोर्ड स्थापित किये हैं ताकि इनकी मुश्किलों का तेजी एवं बेहतर ढंग से हल किया जा सके। इसके अतिरिक्त व्यापारियों के लिए राहत स्कीम, दुकान और व्यापारियों के  स्वास्थय बीमें सहित और अनेक व्यापारियों के कल्याण की स्कीमें लागू की हैं। इसके बिना पंजाब सरकार द्वारा राज्य में औद्योगिक विकास के लिए उद्योग मित्र नीति बनाकर लागू की गई है।डॉ. चीमा ने आगे कहा कि शिअद -भाजपा सरकार ने ना केवल पंजाब को बिजली सरपल्स राज्य बनाया है बल्कि पंजाब में उद्योगों को सबसे सस्ती बिजली मुहैया क रवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में उद्योगों के लिए बेहतर व्यापारिक वातावरण, सस्ती और निर्विघ्र बिजली आपूर्ति, अमन-शांति के हालात हैं और इनवेस्ट पंजाब का कार्यालय स्थापित किया गया है जहां एक छत्त के नीचे सभी सेवांए उपलब्ध हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार को पंजाब सरकार के इन प्रयासों से शिक्षा लेने का परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के सूझवान लोग आप पार्टी के तानाशाह तथा पंजाब विरोधी रवैये से भलीभांति अवगत् हो चुके हैं और वह 2017 में एक बार फिर से पंजाब के विकास तथा खुशहाली की गति को बनाये रखने के लिए अकाली-भाजपा गठजोड़ को ही चुनेंगे। 

 

Tags: Dr Daljit Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD