Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ

 

स्वराज अभियान ने बनाई 'स्वराज इंडिया' पार्टी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Oct 2016

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता योगेंद्र यादव के नेतृत्व में रविवार को महात्मा गांधी की जयंती पर स्वराज अभियान ने 'स्वराज इंडिया' नाम की राजनीतिक पार्टी का गठन किया। नई पार्टी की घोषणा यहां एक संवाददाता सम्मेलन में की गई। योगेंद्र यादव इसके अध्यक्ष और अजीत झा महासचिव होंगे। फहीम खान पार्टी के कोषाध्यक्ष होंगे।योगेंद्र यादव, सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, अजीत झा और आनंद कुमार को आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पिछले साल मार्च में अनबन होने के कारण आप छोड़नी पड़ी थी।आप से निकलने के बाद योगेंद्र यादव ने स्वराज अभियान का गठन किया जिसने जमीनी स्तर पर काम किया, लेकिन अब तक चुनावी राजनीति से दूर रहा था।स्वराज अभियान के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रशांत भूषण ने कहा, "चुनावी राजनीति में जवाबदेही, ईमानदारी और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से हम एक नई अखिल भारतीय राजनीतिक पार्टी 'स्वराज इंडिया' के गठन की घोषणा करते हैं।"

भूषण ने कहा कि प्रोफेसर आनंद कुमार स्वराज इंडिया के मार्गदर्शक और सलाहकार होंगे।भूषण ने कहा, "31 जुलाई को हमारे प्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में आए लोगों में से 92.5 प्रतिशत ने एक राजनीतिक दल के गठन के पक्ष में मतदान किया और एक समिति को इसका काम सौंपा। सभी सदस्यों के बीच जनमत संग्रह में पार्टी बनाने के पक्ष में भारी प्रतिशत से मतदान हुआ जिसके बाद पार्टी बनाने का फैसला लिया गया।"योगेंद्र यादव ने कहा कि फिलहाल 'हमारे गणतंत्र के स्थापना मूल्य खतरे में हैं।'उन्होंने कहा, "लोकतंत्र, विविधता और अभिव्यक्ति पर हमला किया जा रहा है। विडंबना यह है कि यह उन्हीं लोगों द्वारा किया जा रहा है, जिन पर इन मूल्यों की रक्षा का दायित्व सौंपा गया था। भारत की अवधारणा को ही चुनौती दी जा रही है। दुखद है कि कोई राजनीतिक शक्ति नहीं है, जिसके पास इस चुनौती से निपटने की दृष्टि या इच्छाशक्ति हो। स्वराज इंडिया इस रिक्तता को भरने की चुनौती स्वीकार करती है। पार्टी चुनावी राजनीति के जरिए लोगों को वास्तविक स्वराज दिलाने के लक्ष्य की दिशा में काम करेगी।"

 

Tags: Yogendra Yadav , Prashant Bhushan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD