Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरकार प्लंबरों को देगी वैश्विक स्तर का प्रशिक्षण : राजीव प्रताप रूडी

राजीव प्रताप रूडी
राजीव प्रताप रूडी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Oct 2016

Last updated on: Oct 22, 2016, 00:00 IST

कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने शनिवार को कहा कि सरकार प्लंबरों को वैश्विक बाजार की जरूरतों के मुताबिक प्रशिक्षण मुहैया कराएगी। कौशल विकास मंत्रालय के अंतर्गत इंडियन प्लंबिंग स्किल काउंसिल (भारतीय प्लंबिंग कौशल परिषद) ने केंद्र सरकार की स्किल इंडिया योजना के अंतर्गत यहां दो दिवसीय (21 और 22 अक्टूबर 2016) नेशनल प्लंबिंग स्किल कॉनक्लेव और स्किल मेला का आयोजन किया। नेशनल प्लंबिंग स्किल मेला में रूडी ने कहा, "सरकार का लक्ष्य देश के 40 करोड़ युवाओ को प्रशिक्षित करना एवं उनके हुनर को विश्व स्तर का बनाना है। हम इंडियन प्लंबिंग कॉउन्सिल की तरह अन्य संस्थाएं बना कर देश के युवाओं को स्वावलंबी बना रहे हैं और इनको आर्थिक मदद देने की व्यवस्था भी कर रहे हैं साथ ही इन युवाओं को विश्व भर में रोजगार देने की योजना पर काम कर रहे हैं।"

इंडियन प्लंबिंग स्किल काउंसिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (कार्यवाहक) मेजर जनरल पी.के. चड्ढा ने कहा, "प्लंबिंग उद्योग को कुशल कार्यबल की आपूर्ति और मांग में अंतर की बड़ी चुनौती का सामना कर पड़ रहा है। भारत में बहुत कम प्लंबर कुशल हैं। प्लंबिंग प्रोफेशनल, भारतीय प्लंबिंग उद्योग के सदस्यों और अन्य प्लंबिंग से संबंधित संगठनों और एसोसिएशनों के तौर पर यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि विभिन्न उद्योगों को पर्याप्त संख्या में कुशल व प्रमाणित कार्यबल उपलब्ध कराया जा सके, जिससे वैश्विक स्तर पर भारत में प्लंबिंग स्टैंडर्डस में सुधार होगा। भारत में प्लंबिंग उद्योग का लगभग 90 फीसदी कार्यबल व्यावसायिक तौर पर प्रशिक्षित नहीं है। उद्योग में अधिकांश कौशल प्रशिक्षण असंगठित, नौकरी के दौरान प्रशिक्षण (ओजेटी) के माध्यम से होता है।"उन्होंने कहा, "इस एक्सपो के माध्यम से हम प्लंबरों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहे हैं और हम यहां पर छह टीमों व हैदराबाद के कार्यक्रम में छह टीमों का चयन करेंगे। उन्होंने कहा कि इनमें से एक टीम विजेता बनेगी, जो वल्र्ड स्किल कॉम्पिटीशन में भाग लेगी जिसका आयोजन 14-19 अक्टूबर, 2017 के दौरान आबूधाबी में होगा।"

 

Tags: Rajiv Pratap Rudy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD