Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

नवाज शरीफ पीएमएल-एन के फिर से अध्यक्ष चुने गए

नवाज शरीफ
नवाज शरीफ
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 18 Oct 2016

Last updated on: Oct 18, 2016, 00:00 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मंगलवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (पीएमएल-एन) के एक बार फिर से निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया था। दैनिक समाचार पत्र 'द न्यूज इंटरनेशनल' के अनुसार, जांच के दौरान एक अन्य उम्मीदवार सरदार प्रिंस बलोच का नामांकन पत्र मुख्य चुनाव आयुक्त चौधरी जफर इकबाल ने रद्द कर दिया था।सत्ताधारी पार्टी के दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नवाज शरीफ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पीटीआई नेतृत्व खबर पख्तूनख्वा की सेवा करने की जगह कंटेनरों में समय बिताने और नाचने पर अपना समय खर्च कर रहा है।सरकार विरोधी एक प्रदर्शन के दौरान इमरान खान कंटेनर में रहे थे। नवाज का इशारा उसी तरफ था।उन्होंने कहा, "खबर पख्तूनख्वा के लोग अपने निर्वाचित नेता को खोज रहे हैं। वे उन लोगों को खोज रहे है जिन्होंने उनसे नया पाकिस्तान का वादा किया था, लेकिन वे अब केवल कंटेनरों में ही मिलते हैं।"पार्टी के वरिष्ठ नेता राजा जफरुल हक पीएमएल-एन के चेयरमैन चुने गए।

 

Tags: Nawaz Sharif

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD