Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुझे प्रधानमंत्री बना दो, चाय भी बनाता हूं : आजम खां

आजम खां
आजम खां
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सहारनपुर , 18 Oct 2016

Last updated on: Oct 18, 2016, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने मंगलवार को एक बार फिर नाम लिए बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "भाई मुझे चाय बनानी आती है और तो और मुझे ड्रम बजाना भी आता है। अब तो मुझको देश का प्रधानमंत्री बना दो।" आजम खां सहारनपुर के जनमंच सभागार में ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, "अगर मुझे प्रधानमंत्री बना दोगे तो उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश के हर नागरिक के खाते में 25-25 लाख रुपये भिजवा दूंगा।" यह सुन सभी लोग हंसने लगे और समझ गए कि किसको निशाना बनाकर 'जुमलेबाजी' कर रहे हैं।आजम ने तीन तलाक मुद्दे को लेकर भाजपा और आरएसएस के नेताओं पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि तलाक की बात वो करें, जिनकी बीवी हो। गुजरात में महिलाओं पर अत्याचार करने वाले या स्वयं शादीशुदा होते हुए भी तलाक जैसा जीवन यापन करने वालों को तलाक के मसले पर कुछ बोलने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा, "अच्छे दिन लाने का सपना दिखाने का वादा करके वो बादशाह तो बन गए, पर उनके बादशाह बनने के बाद भी अधिकांश लोगों के पास पहनने के लिए कपड़े नहीं हैं। 60 फीसद आबादी को भरपेट खाना नहीं मिल रहा है। इसके बाद भी वो चुपके से पाकिस्तान में जाकर मोस्टवांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम से मिल आते हैं।"आजम ने प्रसंग बदलते हुए कहा कि आजादी के बाद उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव नंबर वन मुख्यमंत्री हैं। यह बात दीगर है कि मोदी के इशारे पर चल रहा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रदेश सरकार की अच्छी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने में सहयोग नहीं कर रहा है। आजम खां ने कहा, "मेरे पीछे इतने कुत्ते लगे हैं कि मैं अगर इन्हें भगाने पर उतरूं तो सारी जिंदगी कुत्ते ही भगाता रहूंगा, आगे चलूंगा ही नहीं।"

उन्होंने कहा, "मैं लगातार कह रहा हूं कि मुझे प्रधानमंत्री बनाओ। मैं देश चला कर दिखाऊंगा। मेरे तजुर्बे में, मेरी ईमानदारी में, मेरे स्टेटस में, मेरी शिक्षा में क्या कमी है, बस सिवाय ये कि मैं एक मुसलमान हूं।"आजम ने यह भी कहा, "अखंड भारत का सपना मैं ही पूरा कर सकता हूं। मुजफ्फरनगर में दंगा कराकर भाजपाइयों ने केंद्र में सरकार बना ली। भाजपा आरएसएस की मदद से फिर कहीं दंगा कराकर उत्तर प्रदेश में कुर्सी हथियाने का सपना देख रही है, जो कभी पूरा नहीं होगा। क्यों? इसलिए कि प्रदेश की जनता झूठे बादशाह की हकीकत जान चुकी है।"

 

Tags: Azam Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD