Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ब्रिक्स देशों ने भारत में आतंकी हमलों की निंदा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेनौलिम(गोवा) , 16 Oct 2016

Last updated on: Oct 16, 2016, 00:00 IST

ब्रिक्स नेताओं ने रविवार को भारत में हुए आतंकवादी हमले सहित हर तरह के आतंकवाद की एकसुर से निंदा की। प्रधानमंत्री ने इस वैश्विक समस्या से निपटने के लिए व्यापक कार्रवाई का आह्वान किया। आठवें ब्रिक्स सम्मेलन के समापन पर स्वीकृत गोवा घोषणा-पत्र के मुताबिक, "हम हाल ही में भारत समेत कुछ ब्रिक्स देशों के खिलाफ हुए कई हमलों की कड़ी निंदा करते हैं।"घोषणा-पत्र के मुताबिक, "हम हर रूप और अभिव्यक्ति में आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं और जोर देकर कहते हैं कि किसी भी प्रकार के आतंकवादी कृत्य का कोई औचित्य नहीं हो सकता, चाहे वह किसी भी वैचारिक, धार्मिक, राजनीतिक, जातीय या किसी अन्य कारण पर आधारित हो।"

बयान के मुताबिक, "हम द्विपक्षीय स्तर पर और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद का मुकाबला करने में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हैं।"भारत ने उड़ी हमले के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को जिम्मेदार ठहराया है और पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अलग-थलग करने के लिए कूटनीतिक हमले शुरू किए हैं। मोदी ने गोवा घोषणा-पत्र से पूर्व ब्रिक्स नेताओं की पूर्ण बैठक में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए व्यापक कार्रवाई की मांग की।मोदी ने सम्मेलन के समापन के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "हमने एकमत से स्वीकार किया कि आतंकवाद, चरमपंथ और कट्टरपंथ केवल क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, स्थिरता और आर्थिक संपन्नता के लिए ही खतरा नहीं हैं, बल्कि हमारे समाज, हमारी जिंदगी के तरीके और पूरी मानवता के लिए भी खतरा हैं।" 

मोदी ने कहा, "हम इस बात पर भी एकमत हैं कि ब्रिक्स को इस खतरे से लड़ने के लिए एकजुट होकर काम करने और निर्णायक कार्रवाई करने की जरूरत है।"उन्होंने कहा, "हम इस बात से भी सहमत हैं कि जो हिंसा और आतंक जैसी ताकतों को पालते-पोसते, पनाह देते, समर्थन करते या प्रायोजित करते हैं, वे भी हमारे लिए उतना ही बड़ा खतरा हैं, जितना कि खुद आतंकवादी।"प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद की पहुंच दुनियाभर में हो गई है और यह 'बेहद घातक और प्रौद्योगिकी के उपयोग में माहिर हो गया है।'उन्होंने कहा, "इसलिए आतंकवाद के खिलाफ हमारी प्रतिक्रिया बेहद व्यापक होनी जरूरी है। हमें व्यक्तिगत और सामूहिक दोनों तरीकों से कार्रवाई करनी चाहिए।"

इससे पहले ब्रिक्स नेताओं के साथ एक बैठक में उन्होंने कहा कि आतंकवाद की जन्मभूमि (मदरशिप ऑफ टेररिज्म) भारत के पड़ोस में है और यह दुनियाभर के आतंकी मॉड्यूल्स से जुड़ी हुई है।मोदी ने यह भी कहा कि पड़ोसी देश आतंकवादियों को केवल पनाह ही नहीं देता, बल्कि 'ऐसी मानसिकता को भी पालता-पोसता है, जो राजनीतिक लाभ के लिए आतंकवाद का समर्थन करती है।'प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतर-ब्रिक्स सम्मेलन का प्रभाव विस्तृत होकर आर्थिक गतिविधियों के क्षेत्र तक बढ़ गया है।प्रधानमंत्री ने कहा, "सुरक्षा के लिए नई चुनौतियों और जारी आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच ब्रिक्स शांति, क्षमता और वादे के प्रकाशस्तंभ के रूप में खड़ा है।"

मोदी ने ब्रिक्स देशों के भीतर एक संस्था के निर्माण पर भी जोर दिया।उन्होंने कहा, "हम ब्रिक्स क्रेडिट रेटिंग के विचार को हकीकत में बदलने का इंतजार कर रहे हैं।"मोदी ने कहा, "हमें ब्रिक्स कृषि शोध केंद्र, ब्रिक्स रेलवे शोध नेटवर्क और ब्रिक्स खेल परिषद के गठन के काम को गति देनी चाहिए।"इस मौके पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ब्रिक्स देशों के बीच साझेदारी बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि "ये पांचों देश अच्छे मित्र, भाई और साझेदार हैं, जो एक-दूसरे के साथ ईमानदारी से पेश आते हैं।"दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने कहा कि दुनिया के सामने नई परस्पर चुनौतियां हैं, जिन्हें सुलझाने के लिए हमारे ठोस प्रयास की जरूरत है।ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल तेमेर ने जुमा के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि ब्रिक्स देशों की एक जैसी समस्याएं हैं और इन्हें दूर करने के लिए पांचों देशों को साथ आने की जरूरत है।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि ब्रिक्स देशों के बीच औद्योगिक सहयोग को अधिक प्रभावशाली बनाने की जरूरत है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD