Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कैप्टन के खिलाफ मामला दर्ज करे पुलिस-प्रेम सिंह चंदूमाजरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Oct 2016

Last updated on: Oct 13, 2016, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल के महासचिव प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने बुधवार को पंजाब पुलिस को गुरदासपुर थाने का घेराव करने और सरकारी कार्य मेें बाधा उतपन्न करने के लिए कैप्टन अमरेंद्र सिंह और उनके साथियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने को कहा है। उन्होंने कहा कि थाने का घेराव कर कैप्टन अमरेंदर सिंह छुटभैय्ये नेता जैसा बर्ताव कर रह रहे हैं। पुलिस को ऐसे नेताओं से डरने की आवश्यकता नहीं है।वीरवार को यहां जारी एक बयान में चंदुमाजरा ने गुरदासपुर के एक थाने में घुस कर थानेदार को अपनी सरकार आने पर मुखयमंत्री के विशेषाधिकार के तहत नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देने को शर्मनाक करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर का कोई भी नेता कानून से ऊपर नहीं हो सकता। कोई भी नेता किसी पुलिस अधिकारी को उसकी ड्यूटी करने से रोक नहीं सकता। पुलिस वालों को ऐसे नेताओं से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के नाम पर कैप्टन को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती। 

चंदुमाजरा ने कहा कि लगातार दो बार हारने के बाद लोगों को कांग्रेस से ऐसे व्यवहार की उममीद नहीं थी। पुलिस और जनसाधारण को आश्वासन देते हुए चंदुमाजरा ने कहा कि लोगों को चिंता करने या घबराने की जरूरत नहीं है। अकाली भाजपा गठबंधन राज्य में तीसरी बार भी सरकार बनाएगा और कांग्रेस को इस बार भी हार का सामना करना पड़ेगा।चंदुमाजरा ने कहा कि वह कांग्रेस की निश्चित हार को देखते हुए कैप्टन की बौखलाहट से वाकिफ हैं। राज्य में दम तोडऩे के कगार पर पहुंच चुकी कांग्रेस को जिंदा करने के लिए कैप्टन सरकारी कामकाज को भी प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। धान खरीद के इस मौसम में किसानों की हमदर्दी हासिल करने के लिए कैप्टन गैर कानूनी हरकतों पर उतर आए हैं। कैप्टन को अपने पद और प्रतिष्ठा की गरिमा बनाए रखने की सलाह देते हुए चंदुमाजरा ने कहा है कि कैप्टन को ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं। कैप्टन पंजाब में कांग्रेस का चेहरा हैं। पार्टी और पद की खातिर उन्हें मर्यादा में रहना चाहिए। 

 

Tags: Prem Singh Chandumajra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD