Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हार को देखते हुए बेबुनियाद बयानबाजी पर उतरे कैप्टन अमरेंद्र सिंह

महेश इंदर सिंह ग्रेवाल
महेश इंदर सिंह ग्रेवाल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Oct 2016

Last updated on: Oct 11, 2016, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल ने कैप्टन अमरेंद्र सिंह के शिरोमणि अकाली दल के आम आदमी पार्टी के साथ हाथ मिलाने के बयान को हास्यास्पद करार दिया है। दल ने कहा है कि अकाली भाजपा गठबंधन की कोई भी खामी नहीं निकाल पाने की खीज उतारने पर कैप्टन अजीबोगरीब बयान जारी कर हंसी का पात्र बनते जा रहे हैं।शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता महेश इंदर सिंह ग्रेवाल और विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा है कि सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस किसी भी स्तर तक जाने को तैयार है। अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की क्लोजर रिपोर्ट अदालत में पेश करने से पहले लीक करने का आरोप लगा कर कैप्टन ने अपनी इसी बीमार मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे दोनों दलों में अकाली भाजपा सरकार पर आरोप लगाने की होड़ लगी हो। 

इससे पहले आम आदमी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कैप्टन के इसी बयान को कांग्रेस और अकाली भाजपा गठबंधन के साथ जोड़ा था और अब कांग्रेस ने इसी आरोप को दोहरा दिया है। दोनों नेताओं ने कहा है कि अकाली और कांग्रेस या अकाली और आम आदमी पार्टी का कभी कोई गठबंधन हो ही नहीं सकता। असल में दोनों ही दल अपनी सुनिश्चित हार को देखते हुए बेबुनियाद बयानबाजी पर उतर आए हैं।उन्होंने कहा कि यह बयान देने से पहले कैप्टन भूल गए कि दिल्ली में पूर्व मुखयमंत्री शीला दीक्षित को जेल की सजा से बचाने के लिए ही कांग्रेस ने ही आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया था। कैप्टन दिल्ली के इसी इतिहास को पंजाब में भी दोहराना चाहते हैं। दोनो नेताओं ने कहा है कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले कैप्टन अमरेंदर सिंह को उन्हीं की पूर्व मुखयमंत्री राजेंद्र कौर भट्ठल के उन पर लगाए करोड़ों की अवैध संपत्ति जमा करने के मामले में क्लीन चिट लेनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें कैप्टन को अपने पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय में चल रहे अवैध संपत्ति मामले में भी क्लीन चिट लेनी चाहिए। 

 

Tags: Maheshinder Singh Grewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD