Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था में सहयोग करेगा भारत : एम.जे अकबर

एम.जे अकबर
एम.जे अकबर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रसेल्स , 05 Oct 2016

Last updated on: Oct 05, 2016, 00:00 IST

भारत ने अफगानिस्तान और क्षेत्र में शांति, स्थिरता और प्रगति को बनाए रखने के लिए अफगानिस्तान के साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता और इच्छा को रेखांकित किया है। अफगानिस्तान पर ब्रसेल्स सम्मेलन 'क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग - क्षेत्रीय एकता और समृद्धि' से पूर्व मंगलवार शाम आयोजित एक समारोह में विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर ने यह संदेश दिया।उन्होंने कहा, "हमें अपने भविष्य को अतीत की त्रासदियों और वर्तमान की अनिश्चितताओं से बचाना है। इसके लिए अफगानिस्तान को अपनी क्षमताओं को बढ़ाने की जरूरत है, उसे बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों की जरूरत है और उससे भी अधिक उसे क्षेत्रीय बाजारों के साथ जुड़ने की जरूरत है। इसलिए इस समारोह 'क्षेत्रीय एकता और समृद्धि' का एक खास महत्व है।"अकबर ने कहा कि भारत ने अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने में अपने प्रयास और संसाधन लगाए हैं।उन्होंने कहा, "ऐतिहासिक रूप से अफगानिस्तान पूरब और पश्चिम के बीच एक संपर्क सूत्र रहा है और भारत, मध्य एशिया, पश्चिमी एशिया और अन्य क्षेत्रों के लिए निर्बाध यात्रा का मार्ग रहा है। व्यापार और संस्कृति की समरसता ने साझा मूल्य और आपसी समृद्धि कायम की है।"

उन्होंने कहा, "दृष्टिकोण और दर्शन के सामंजस्य ने सूफी इस्लाम के अनूठे मानवीय दृष्टिकोण का नेतृत्व किया है, जो अभी भी मेरे देश में अजमेर शरीफ, अफगानिस्तान में चिश्ती-ए-शरीफ और ईरान में मशाद जैसे सबसे श्रद्धेय सूफी धर्मस्थलों को साथ जोड़ता है।" इस साल मई में तेहरान में भारत-ईरान-अफगानिस्तान के बीच त्रिपक्षीय करार के माध्यम से एक रोमांचक और अभिनव भविष्य आकार ले रहा है, जिसके कारण चाबाहार भरपूर आर्थिक अवसरों का केंद्र बन जाएगा।उन्होंने जोर देकर कहा, "ये कदम अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दर्शाते हैं। बेहतर संपर्क एक विकल्प नहीं है, बल्कि यह अनिवार्य है। जो लोग संपर्क बाधित करते हैं, उनके उद्देश्य प्रतिगामी होते हैं।"

 

Tags: MJ Akbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD