Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की

 

एम.जे. अकबर का यौन उत्पीड़न से इंकार, कहा रिलेशनशिप 'सहमति' से बने

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Nov 2018

Last updated on: Nov 02, 2018, 00:00 IST

कई महिला पत्रकारों की ओर से यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर पर अब अमेरिका स्थित एक पत्रकार ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। जबकि अकबर ने कहा है कि उन्होंने 'सहमति से रिश्ता' बनाया था। यहां तक कि अकबर की पत्नी ने भी गोगोई पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। अमेरिका में नेशनल पब्लिक रेडियो की मुख्य बिजनेस एडिटर पल्लवी गोगोई ने वाशिंगटन पोस्ट में एक आलेख लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे अकबर ने एशियन एज के संपादक रहते हुए उनके साथ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न की घटनाओं को अंजाम दिया। यह आलेख उनके नाम से शुक्रवार को प्रकाशित हुआ है। अपने आलेख में पहले उन्होंने दिल्ली और मुंबई में हुई दो घटनाओं का उल्लेख किया है, जहां अकबर ने उनका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद उन्होंने जयपुर के एक होटल में अकबर द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना का जिक्र किया है। गोगोई अब अमेरिकी नागरिक हैं। उन्होंने कहा, "उनके होटल के कमरे में मैं उनसे लड़ी-झगड़ी, लेकिन वह शारीरिक रूप से मुझसे ज्यादा ताकतवर थे। उन्होंने जबरन मेरा कपड़ा उतारा और मेरे साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बारे में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बजाय मैंने शर्मिदगी महसूस की।"

उन्होंने कहा, "जयपुर की घटना के बाद उनकी मुझ पर पकड़ और मजबूत होती चली गई।" अपने 1800 शब्दों के आलेख में पल्लवी गोगोई ने भारत में सत्तारूढ़ भाजपा पर अकबर को अपना सदस्य बनाए रखने के लिए कोसा है। बाद में, पल्लवी गोगोई को लंदन भेज दिया गया। उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि अब मेरा उत्पीड़न रुक जाएगा, क्योंकि मैं दिल्ली के दफ्तर से बहुत दूर थी। जबकि सच्चाई यह थी कि उन्होंने मुझे दूर इसलिए भेजा था, ताकि मैं अपनी रक्षा न कर पाऊं और वह जब भी लंदन आएं, मुझे अपना शिकार बना सकें।" पल्लवी ने कहा कि उन्होंने कभी भी अकबर का मुद्दा नहीं उठाया, क्योंकि उन्हें लगता था कि अकबर कानून से परे हैं और न्याय उनपर लागू नहीं होता। उन्होंने कहा, "लेकिन मैं इसे लिख रही हूं, क्योंकि मैं जानती हूं कि अकबर जैसे शक्तिशाली शख्स द्वारा पीड़ित होने पर कैसा महसूस होता है। मैं इसे ऐसी कई महिलाओं का समर्थन करने के लिए लिख रही हूं, जो सच्चाई को कहने के लिए सामने आई हैं।" अकबर और उनकी पत्नी मल्लिका दोनों ने गोगोई के आरोपों का खंडन किया है। अकबर ने दावा किया कि उन लोगों ने 'सहमति से संबंध' बनाए थे। उन्होंने कहा, "मैंने इस आलेख को पढ़ा और इस समय यह जरूरी हो गया है कि कुछ तथ्यों को प्रकाश में लाया जाए। 1994 के आस-पास पल्लवी गोगोई और मैं सहमति से रिश्ते में आ गए और यह रिश्ता कई महीनों तक चला था।" उन्होंने कहा, "इस रिश्ते के बारे में लोगों ने बातचीत शुरू कर दी और बाद में मेरे घर में इस वजह से कलह भी शुरू हो गया था। 

सहमति से बना रिश्ता समाप्त हो गया, पर शायद अच्छे तरीके से नहीं।" उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने मेरे साथ काम किया और जो हम दोनों को जानते हैं, उन्होंने कहा कि वे गवाही देने को तैयार हैं। किसी भी समय यह नहीं लगा कि पल्लवी गोगोई दबाव में काम कर रही हैं।" अकबर के विरुद्ध लगाए गए आरोपों पर अबतक चुप उनकी पत्नी मल्लिका ने इस मामले में अपने पति का बचाव किया है। उन्होंने कहा, "20 वर्षो से ज्यादा समय पहले, गोगोई की वजह से हमारे घर में उथल-पुथल मच गई थी। मुझे उसके और मेरे पति के देर रात तक फोन पर बातचीत करने के बारे में पता चला और वे मेरी सामने में एक-दूसरे के प्रति चाहत दिखाते थे।" उन्होंने कहा, "मेरे घर पर एशियन एज की पार्टी में युवा पत्रकारों की भीड़ होती थी। मैं बड़े ही दर्द के साथ दोनों को करीब से डांस करते देखती थी। मैंने उस समय अपने पति का विरोध किया और उन्होंने हमारे परिवार को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया।" उन्होंने कहा, "गोगोई हमारे साथ हमारे घर में खुशी से ड्रिंक करती थी और खाना खाती थी और कभी भी मैंने यौन उत्पीड़न की शिकार महिला के भयभीत चेहरे जैसा उनमें कुछ नहीं देखा..मैं पल्लवी के झूठ बोलने का कारण नहीं जानती, लेकिन यह एक झूठ है।" इसबीच, एडिटर्स गिल्ड ने कहा है कि अकबर को एक पत्र लिखा जा रहा है और उनकी सदस्यता के बारे में फैसला करने से पहले उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार किया जाएगा।

 

Tags: #MeToo , MJ Akbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD