Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर

 

प्रिया रमानी का आरोप अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण : एम.जे. अकबर

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 May 2019

Last updated on: May 04, 2019, 00:00 IST

'मी टू' आंदोलन के कारण पद से इस्तीफा देने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर ने शनिवार को दिल्ली की एक अदालत में अपना बयान दर्ज करवाया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पत्रकार प्रिया रमानी द्वारा लगाए गए आरोप अपमानजनक और दुर्भावनापूर्ण हैं।इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पेश वकीलों के बीच तीखी बहस हुई।अदालत पूर्व विदेश राज्यमंत्री की रमानी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई कर रही थी। रमानी पत्रकार से राजनेता बने अकबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली कई महिलाओं में सबसे पहली महिला थी।शनिवार को, अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी समर विशाल ने मामले में अकबर के बयान की जांच शुरू की।अकबर ने अदालत से कहा, "रमानी के ट्वीट ने मेरी छवि को नुकसान पहुंचाया।"इसबीच दो घंटे लंबी सुनवाई के दौरान कई बार व्यवधान उत्पन्न हुए, क्योंकि अकबर की वकील गीता लूथरा ने रमानी की वकील रेबेका जॉन द्वारा अकबर से किए गए सवाल-जवाब पर आपत्ति उठाई।जब जॉन ने अकबर से पूछा कि क्या उन्होंने मुंबई के नरीमन प्वाइंट के ओबेराय होटल में दिसंबर 1993 में रमानी को मिलने के लिए बुलाया था, जब वह एशियन एज अखबार के कार्यालय में एक साक्षात्कार के लिए गई थी। इसपर अकबर ने कहा कि वहां इस घटना को दोबारा याद नहीं कर सकते।रमानी के वकील ने अकबर से उनके राजनीतिक संपर्को से संबंधित प्रश्न पूछे और उनके विचारधारा पर सवाल उठाए। रमानी के वकील ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक करियर के दौरान इसे कई बार बदला है।इसके जवाब में अकबर ने कहा कि यह कहना गलत होगा कि उनका यह व्यवहार 'राजनीतिक अवसरवाद' को दर्शाता है।अकबर के वकील ने जॉन के सवाल को अप्रासंगिक बताया।अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 20 मई को मुकर्रर कर दी।

 

Tags: MJ Akbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD