Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

अमेरिका में पत्रकार ने एम.जे. अकबर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Nov 2018

Last updated on: Nov 02, 2018, 00:00 IST

भारत में 'मी टू' अभियान के अस्तित्व में आने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, अब अमेरिका स्थित एक पत्रकार ने आरोप लगाया है कि 'एशियन एज' के संपादक रहने के दौरान अकबर ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। अमेरिका में नेशनल पब्लिक रेडियो की चीफ बिजनेस एडिटर पल्लवी गोगाई ने वाशिंगटन पोस्ट में एक आलेख लिखा है, जिसमें उन्होंने 23 वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न की अन्य घटनाओं को 'जीवन के सबसे दुखद यादों में से एक' बताया है। यह आलेख उनके नाम से शुक्रवार को (भारतीय समयनुसार गुरुवार को) प्रकाशित हुआ है। अकबर के वकील संदीप कपूर ने वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि उनके मुवक्किल ने इन घटनाओं व आरोपों को फर्जी बताया और इनका खंडन किया है। आईएएनएस ने जब उनसे संपर्क किया तो, उन्होंने यही बात दोहराई, लेकिन साथ ही कहा कि शाम तक आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय किया जाएगा। दिल्ली और मुंबई में अकबर द्वारा उनके साथ यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार की दो घटनाओं के बारे में बताने के बाद पल्लवी ने कहा कि एक न्यूज स्टोरी की वजह से उन्हें दिल्ली से कोसों दूर एक गांव में जाना पड़ा था।

पल्लवी गोगोई ने कहा, "यह असाइनमेंट जयपुर में पूरा होना था। जब मैं वापस आई, अकबर ने कहा कि मैं जयपुर में उनके होटल में स्टोरी पर चर्चा करने के लिए आ सकती हूं।" उन्होंने कहा, "उनके होटल के कमरे में मैं उनसे लड़ी-झगड़ी, लेकिन वह शारीरिक रूप से मुझसे ज्यादा ताकतवर थे। उन्होंने जबरन मेरा कपड़ा उतारा और मेरे साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बारे में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बजाय मैंने शर्मिदगी महसूस की।" पल्लवी ने कहा, "उस समय मैंने किसी को यह घटना नहीं बताई। कोई यकीन करता? मैंने खुद को जिम्मेदार मान लिया। सोचा, मैं होटल के कमरे में गई ही क्यों?" उन्होंने कहा, "जयपुर की घटना के बाद उनकी मुझ पर पकड़ और मजबूत होती गई।" पल्लवी ने कहा, "मैंने उनसे लड़ना छोड़ दिया, क्योंकि मैं बहुत असहाय महसूस कर रही थी। वह लगातार मुझे मजबूर करते रहे, कुछ महीनों के लिए वह मुझे लगातार मौखिक, भावनात्मक और यौन रूप से अपवित्र करते रहे।"अपने 1800 शब्द के आलेख में पल्लवी गोगोई ने भारत में सत्तारूढ़ भाजपा पर अकबर को अपना सदस्य बनाए रखने के लिए कोसा है। उन्होंने लिखा, "वह आज भी भारतीय संसद और सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्य बने हुए हैं, जो पार्टी युवा लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए खुद पर गर्व करती है।" 

पल्लवी ने कहा कि अकबर अगर उन्हें किसी हमउम्र पुरुष साथी के साथ बात करते देख लेते थे, तो न्यूजरूम में जोर से चिल्लाते थे। यह काफी डरावना था। बाद में, पल्लवी गोगोई को लंदन भेज दिया गया। उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि अब मेरा उत्पीड़न रुक जाएगा, क्योंकि मैं दिल्ली के दफ्तर से बहुत दूर थी। जबकि सच्चाई यह थी कि उन्होंने मुझे दूर इसलिए भेजा था, ताकि मैं अपनी रक्षा न कर पाऊं और वह जब भी लंदन शहर आएं तो मेरा शिकार कर सकें।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वह लंदन कार्यालय में एक बार एक पुरुष साथी से बात कर रहे थे, तो अकबर ने उन्हें चोट पहुंचाई थी। पल्लवी ने लिखा है, "इस बात का बदला लेने के लिए उन्होंने डेस्क से मुझपर कैंची, पेपरवेट और जो भी उनके हाथ में आया, उसे मेरी और उछाला था।" उन्होंने आगे लिखा, "मैं भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक रूप से टूट गई थी।" पल्लवी ने कहा कि यह कहना काफी मुश्किल है कि उन्होंने उस समय उनका मुकाबला क्यों नहीं किया। अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें 17 अक्टूबर को विदेश राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा। आरोप लगाने वाली एक पत्रकार के खिलाफ उन्होंने मानहानि का मुकदमा भी किया है।

 

Tags: #MeToo , MJ Akbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD