Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

सरहदी गांवों में दिन के समय फसलों की कटाई को केन्द्र सरकार द्वारा मंजूरी: विजय सांपला

पंजाब भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित कर भारतीय सेना तथा प्रधानमंत्री की प्रशंसा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ (पंजाब) , 02 Oct 2016

Last updated on: Oct 02, 2016, 00:00 IST

केन्द्रीय राज्य मंत्री व भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला ने बताया कि पंजाब के सरहद के साथ लगते गांवों में किसानों की तैयार फसल की ङ्क्षचता करते हुए भारत सरकार ने अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, फिरोजपुर, पठानकोट तथा फाजिल्का में दिन के समय कटाई करने की मंजूरी दे दी है। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के चंडीगढ़ मुख्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए विजय सांपला ने बताया कि सरहद के 10 किलोमीटर घेरे में पड़ते गांवों को खाली करवाए जाने की कार्रवाई के मद्देनजर तैयार फसलों को लेकर ङ्क्षचता बनी हुई थी, जिसके हल के लिए सरकार ने यह अहम फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि सरहदी गांवों में फसलों की कटाई, उठवाई तथा खरीद संबंधी किसानों को किसी किस्म की मुश्किल नहीं आने दी जाएगी।

काबिलेगौर है कि भारत सेना द्वारा पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर में चल रहे सात आतंकवादी कैंपों को तबाह करने केे उपरांत पैदा हुए हालात में भारतीय जनता पार्टी पंजाब की यह पहली प्रदेश कार्यकारिणी बैठक हुई है, जिसमें एक प्रस्ताव पारित करके भारतीय सेना के कमांडो दस्ते द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान कब्जे वाले क्षेत्र में चलाए जा रहे आतंकवादी कैंपों को तबाह करने पर बड़ी गिनती में आतंकवादी मारने की प्रशंसा की है। भाजपा ने प्रस्ताव में कहा है कि इस कार्रवाई से भारत अब अमेरिका तथा इज़राइल की कतार में खड़ा हो गया है, जो देश के नागरिकों के लिए सम्मान वाली बात है। प्रस्ताव के अनुसार देश की मौजूदा सरकार विश्व स्तर पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने में कामयाब हुई है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ढाई वर्षों के कूटनीतिक प्रयत्नों को जाता है, जिसके चलते दुनिया के सभी विकसित तथा विकासशील देश अमेरिका, इंगलैंड, फ्रांस, रूस तथा जर्मनी आदि आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के खिलाफ तथा भारत के साथ खड़े थे। प्रस्ताव में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संयुक्त राष्ट्र में दिए गए भाषण के अलावा सिंधू जल समझौते तथा पसंदीदा राष्ट्र के रूतबे के बारे में दोबारा विचार करने के मामले की भी प्रशंसा की गई है।

पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तथा विधायक मनोरंजन कालिया ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दौरान यह प्रस्ताव पेश किया, जिसका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष तथा विधायक अश्वनी शर्मा तथा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रो. राजिन्द्र भंडारी ने किया तथा जनसमूह द्वारा मंजूरी दी गई। प्रकाश ङ्क्षसह बादल की अगुवाई वाली अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा साढ़े 9 साल के कार्यकाल दौरान किए गए चहूमुखी विकास कार्यों की चर्चा की गई तथा प्रस्ताव द्वारा पार्टी द्वारा अपने नेताओं तथा वर्करों को आह्वान किया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्षगांठ में पार्टी के विचारों को समाज के सभी वर्गों तक ले जाने के लिए विशेष कार्य किए जाएं तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योगय अगुवाई में देश को विकसित करने में अपने आपको समॢपत किया जाए।कार्यकारिणी बैठक में संगठन सचिव दिनेश कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राए खन्ना, राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ, कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, विधानसभा में डिप्टी स्पीकर दिनेश बब्बू, पूर्व प्रधान तथा विधायक मनोरंजन कालिया तथा अश्वनी शर्मा, पूर्व प्रधान प्रो. राजिन्द्र भंडारी, विधायक सोम प्रकाश, के.डी. भंडारी, श्रीमती सुखजीत कौर शाही, पूर्व मंत्री अरूणेश शाकर, बलदेव राज चावला अलग-अलग शहरों के मेयर, डिप्टी मेयर, इम्प्रूवमैंट ट्रस्टों के चेयरमैन तथा सभी प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे। 

 

Tags: Vijay Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD