Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जगमीत बराड़ का मलेरकोटला में आप व लोक हित अभियान वर्करों द्वारा स्वागत

सीमा पर शांति बनाए रखने की अपील की व किसानों को तुरंत मुआवजा देने की मांग की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मलेरकोटला , 02 Oct 2016

Last updated on: Oct 02, 2016, 00:00 IST

जगमीत सिंह बराड़ का मलेरकोटला में एक शानदार रोड शो के साथ स्वागत किया गया, जो लोक हित अभियान व आम आदमी पार्टी की लोकल युनिटों द्वारा संयुक्त तौर पर आयोजित किया गया था। रोड शो शहर के मुख्य बाजारों में से होता हुआ निकला, जिसका स्थानीय निवासियों द्वारा कई जगहों पर फूलों की वर्षा करके स्वागत किया गया। बाद में बराड़ ने आप व लोक हित अभियान के वर्करों को होटल इंपायर में संबोधित करते हुए कहा कि उनके द्वारा चुनावों के दौरान शानदार जीत दर्ज करने हेतु की जा रही मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मलेरकोटला के लोगों से मिले प्यार व वर्करो और समर्थकों के मध्य उत्साह को देखकर वह बहुत प्रभावित हुए हैं, जो आप की रिकॉर्ड अंतर से जीत सुनिश्चित करेंगे।इस अवसर पर उन्होंने मलेरकोटला में सभी धर्मों के मध्य आपसी भाईचरो की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मलेरकोटला धर्मों व नस्लों का संगम है, वह भारत व पाकिस्तान के नेताओं को दोबारा बातचीत की प्रक्रिया शुरू करने की अपील करते हैं। 

सीमापार आतंकवाद, सर्जीकल सैनिक हमले, पानी रोकना, लोगों को एक-दूसरे से मिलने से रोकने से किसी समस्या का हल नहीं निकलने वाला।इस दौरान अपने तीन दिवसीय सीमावर्ती कैंपों के दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे 1947 हो, 1965 या फिर 1971, दोनों तरफ सबसे ज्यादा नुक्सान पंजाबियों का हुआ है। पंजाब बंट गया, पंजाबी मारे गए, पंजाब ने सबसे ज्यादा बुरा वक्त झेला। आज एक बार फिर से पंजाब सेना के साथ पहली कतार में खड़ा है, परंतु क्या पंजाब के बलिदान का हमारी सरकार ने मूल्य डाला है?सरहदी जिलों के शरणार्थी कैंपों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोग परेशान व डरे हुए हैं। उन्होंने हजारों ट्रालियों व छोटे ट्रकों को समान भरकर कैंपों की ओर जाते देखा है, जहां बहुत कम इंतजाम हैं अैर कोई जानकारी नहीं है। यह स्थानीय लोगों में डर व भय पैदा कर रहा है।उन्होंने आखिर में कहा कि किसान पहले ही ऋणों के भार तले दबे हुए हैं, जिन्हें अब पकी फसलें छोडऩे को मजबूर होना पड़ा है। ऐसे में यदि सरकार ने तुरंत मुआवजा न दिया, तो पंजाब की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और नीचे खिसक जाएगी, जो आगामी दिनों में और आत्महत्याओं का कारण बनेगी। आज हम गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस मनाते हैं, इसलिए गांधी का शांति व शास्त्री का जय जवान, जय किसान का संदेश साथ चलना चाहिए। हमने उड़ी व पठानकोट में अपने शहीदों का बदला ले लिया है, अब हमें किसानों के साथ खडऩा चाहिए।

 

Tags: Jagmeet Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD