Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरहदी क्षेत्र के बंद किये स्कूलों विद्यार्थियों के पढ़ाई के आरजी प्रंबध करने के निर्देश जारी

मुख्यमंत्री बादल द्वारा प्रभावित जिलों के दौरों की शुरूआत , शिक्षा मंत्री भी प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थीयों को मिलेंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Oct 2016

Last updated on: Oct 01, 2016, 00:00 IST

शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा द्वारा भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के दस कि.मी. घेरे में  बंद किये सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए आरजी  प्रंबध करने के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग द्वारा विस्तार में निर्देश जारी कर दिये गये है।इस संबंधी आज यहां जारी प्रैस बयान द्वारा जानकारी देते हुये डीपीआई सकैंडरी शिक्षा श्री बलबीर सिंह ढोल ने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ. चीमा द्वारा दिये निर्देशों तहत आज राज्य के समूह मंडल और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये गये हैं कि एक व दो अक्टूबर को प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थीयों के साथ तालमेल स्थापित कर लें ताकि इन विद्यार्थीयों की आरजी पढ़ाई बिना किसी देरी से तीन अक्टूबर से शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि यह भी निर्देश जारी किये गये हैं कि किसी भी विद्यार्थी को रस्मी कार्रवाई से सीधा पढ़ाना शुरू किया जाये और इस संबंधी उनको वर्दी आदि से छूट दी जाये। इसी प्रकार इन विद्यार्थीयों के लिए मिड-डे-मील का प्रबंध भी किया जाये। 

श्री ढोल ने बताया कि शिक्षा मंत्री द्वारा जारी निर्देशों अनुसार मुख्य कार्यालय में डिप्टी डायरैक्टर श्री अमरीश कुमार को नोडल अधिकारी लगा दिया है और किसी भी सहायता और जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1372-215 और मोबाइल नंबर 94178-94189 जारी कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त 6 सीमावर्ती जिलों पर बारीकी से नज़र रखने के लिए मुख्य कार्यालय तैनात डिप्टी डायरैक्टर स्तर के 6 शिक्षा अधिकारियों को जिले अनुसार तैनात कर दिया गया है। इनमें श्री धर्म सिंह को पठानकोट, श्री मेवा सिंह सिद्धू को फाजिल्का, श्री सरबजीत सिंह तूर को तरनतारन, सुभाष महाजन को अमृतसर, श्री मलकीत सिंह को गुरदासपुर और श्री बलजिंदर सिंह को फिरोज़पुर में तैनात किया गया है। 

डीपीआई ने कहा कि मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल द्वारा जहां आज से प्रभावित सीमावर्ती जिलों के दौरों की शुरूआत की गई वहीं तीन अक्टूबर से शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थीयों को मिलेंगे और प्रबंधों का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि समूह जिला शिक्षा अधिकारियों को कहा गया है कि जो भी विद्यार्थी चाहे वह सरकार द्वारा स्थापित किये राहत कैंप में ठहरा हो या फिर वह अपने किसी दूर के रिशतेदार के पास रह रहा है। उनकी पढ़ाई का निकट के स्कूल में प्रबंध किया जाये। बंद किये स्कूल के खुलने के बाद इन विद्यार्थीयों की हाजरी संबंधी संबंधित स्कूलों को रिपोर्ट की जाये। सरकारी के अतिरिक्त बंद किये प्राईवेट स्कूलों के विद्यार्थीयों की भी पढ़ाई का प्रबंध किया जाये। उन्होंने कहा कि समूह जिला शिक्षा अधिकारियों को कहा गया है कि वह इस संबंधी राहत कैंपों का दौरा करके विद्यार्थीयों को प्रेरित करके स्कूल लेकर आयें। इसके अतिरिक्त कलस्टर इंचार्ज प्रिंसीपलों, उप जिला शिक्षा अधिकारियों और ब्लॉक प्राईमरी शिक्षा अधिकारियों को नोडल अधिकारी लगाया जाये। 

 

Tags: Dr Daljit Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD