Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

किसानों को प्रताडि़त कर रही है भाजपा, 12 हजार किसानों को मिले नोटिस इसी बात का प्रमाण: अभय चौटाला

किसानों को दिए नोटिस व बीमा योजना की काटी रकम वापस दे सरकार, कार्यकारिणी बैठक में लिए कई अह्म फैसले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Oct 2016

Last updated on: Oct 01, 2016, 00:00 IST

इनेलो के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को प्रताडि़त करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। हाल ही में 12 हजार किसानों को सरकार द्वारा नोटिस जारी करना इसका जीता जागता सबूत है। यह बात चौधरी अभय सिंह चौटाला ने इनेलो राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। अभय  चौटाला ने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में जिन किसानों की जमीन नेशनल हाइवे के लिए ली गई है, उन किसानों को अब सरकार ने नोटिस जारी करके उन जमीनों के लिए मिले पैसे पर टैक्स मांगा है। यह सरकार की ओर से सीधे-सीधे किसानों की प्रताडऩा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को नोटिस देकर अभी उनकी पहली प्रतिक्रिया देखना चाहती है और अगर किसान इन नोटिसों को लेकर खुलकर सरकार के खिलाफ  विरोध पर न आए तो आने वाले दिनों में सरकार किसानों पर संपति कर व आयकर लगाने जैसे भी कदम उठा सकती है। नेता प्रतिपक्ष 4 अक्तूबर से धान बाहुल कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत जिलों की मंडियों का दौरा करने के अलावा दशहरे के बाद बाजरा उत्पादक जिलों भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात व गुडग़ांव का दौरा कर रोजाना हर हल्के के दो गांवों सहित चार बैठकों को संबोधित करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले अनेक वादे किए थे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा ने वैसे तो सभी वर्गों को धोखा दिया है, लेकिन सबसे ज्यादा धोखा किसानों के साथ हुआ है। पिछले दिनों सफेद मक्खी से किसानों की बर्बाद हुई कपास की फसल का पूरा मुआवजा भी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 12 जिलों में विशेष गिरदावरी करवाई थी और केवल 5 जिलों के किसानों को ही मुआवजा दिया गया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि किसानों के बाजरे तथा ग्वार की फसल का मंडियों में कोई खरदीदार नहीं मिल रहा। यह सब सरकार की एक सोची समझी साजिश है। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो अगले सप्ताह से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर किसानों को जागरुक करेगी तथा किसानों की लड़ाई लड़ेगी। भाजपा ने किसानों को जो नोटिस जारी किए हैं उन्हें वापस लिए जाने की मांग करते हुए इनेलो नेता ने किसानों के खातों से फसल बीमा योजना के  नाम पर किसानों के खातों से जबरदस्ती काटी गई रकम को लेकर भी सरकार की तीखी आलोचना करते हुए किसानों को रकम वापिस लौटाए जाने की मांग की। इनेलो नेता ने कांग्रेस व भाजपा पर आरक्षण आंदोलन दौरान प्रदेश का भाईचारा बिगाडने का आरोप लगाते हुए चौधरी देवीलाल व बाबा साहेब की जयंती पर आयोजित इनेलो की करनाल रैली की अभूतपूर्व सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों को बधाई दी। अभय चौटाला ने कहा कि सेना ने बहुत ही बहादुरी का परिचय देते हुए पाकिस्तान को उनकी ही जमीं पर जाकर सबक सिखाने का काम किया, इसके लिए भारतीय सेना बधाई की पात्र है। एक सवाल के जवाब में इनेलो नेता ने कहा कि यह सब भारतीय सेना ने अपने शहीद सैनिकों की मौत का बदला लेने के लिए किया है। इसलिए भारतीय सेना को इनेलो एक पत्र लिखकर बधाई देगी।

इससे पहले जींद में हुई इनेलो राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के सभी विधायकों, सांसदों, पूर्व विधायकों, प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों, जिला-हलका व शहरी प्रधानों और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश व जिला संयोजकों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने की। सांसद दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार पर वादों के विपरीत काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प हैं और समाज का हर वर्ग सरकार से बेहद दुखी और परेशान हैं। बैठक में विधायक रणबीर गंगवा ने एक प्रस्ताव के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा को किसान विरोधी बताते हुए इसका विरोध किया और इस योजना को रद्द किए जाने की मांग की। टोहाना से पूर्व विधायक निशान सिंह ने एक अन्य प्रस्ताव के जरिए धान व बाजरे की सरकार की ओर से खरीद न किए जाने से करीब 10 हजार करोड़ का घोटाला होने के आरोप लगाते हुए इस घोटाले की तुरंत उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अधिकारियों ने मिल मालिकों के साथ मिलकर धान की सरकारी खरीद नहीं की जिस कारण किसान धान को औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हुए।पूर्व डीजीपी महेंद्र सिंह मलिक ने बैठक में प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था की स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए एक प्रस्ताव भी रखा जिसमें कहा गया कि जिस वीरता व बहादुरी से हमारे सैनिकों ने आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर घुसकर उनको जो करारा जवाब दिया है, इसके लिए भारतीय सेना बधाई की पात्र हैं। इसके लिए एक पत्र लिखकर थलसेना अध्यक्ष दलबीर सुहाग को बधाई दी जाएगी। कार्यकारिणी ने इन सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मिति से परित करते हुए बैठक में उडी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के निधन पर दुख जताते हुए दो मिंट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा, गोपीचंद गहलौत, डॉ. केसी बांगड़, कलीराम पटवारी, विधायक परमेंद्र ढुल, डॉ. हरिचंद मिढ़ा, रामचंद्र कम्बोज, अनूप धानक, वेद नारंग, बलकौर सिंह, केहर सिंह, रविंद्र बलियाना,  सुभाष गोयल, भागीराम, पूर्ण सिंह डाबड़ा, कृष्ण राठी, कृष्ण ढांडा, अशोक शेरवाल, शीला भ्याण, राज सिंह मोर, नछतर सिंह महलान, प्रदीप गिल, डॉ. रामचंद्र जांगड़ा, सतीश नांदल, यशवीर सिंह राणा, नरेंद्र सांगवान सहित सभी प्रमुख नेता व पदाधिकारी भी मौजूद थे। 

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD