Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एलओसी पार भारत का 'सíजकल स्ट्राइक', नवाज शरीफ ने दी चेतावनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Sep 2016

Last updated on: Sep 29, 2016, 00:00 IST

भारत ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार आतंकवादियों के 'लांच पैड्स' को निशाना बनाते हुए बुधवार देर रात 'सर्जिकल स्ट्राइक्स' किए, जिसके बाद पाकिस्तान की ओर कड़ी चेतावनी आई है। सेना ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में सैन्य शिविर पर 18 सितंबर को हुए आतंकवादी हमले के 11 दिन बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने एलओसी के पार आतंकवादियों को निशाना बनाया। उड़ी हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने मीडिया को बताया, "आतंकवाद के खिलाफ इस अभियान में आतंकवादियों तथा उनके समर्थकों को भारी नुकसान हुआ।"यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडल समिति की बैठक की गई।

पाकिस्तान ने हालांकि भारत की ओर से किसी भी तरह के 'सर्जिकल स्ट्राइक्स' से इनकार किया है, लेकिन माना कि भारतीय सेना की ओर से 'बिना उकसावे' के की गई गोलीबारी में उसके दो जवानों की मौत हो गई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत की ओर से 'सर्जिकल स्ट्राइक्स' की घोषणा के तुरंत बाद चेतावनी भरे लहजे में कहा कि पाकिस्तान शांतिपूर्ण पड़ोस के पक्ष में है और देश के 'शांतिपूर्ण रवैये' को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि जिन आतंकवादियों को निशाना गया, उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर में घुसपैठ कर भारत के अन्य शहरों में हमलों को अंजाम देने की साजिश की थी। उन्होंने कहा, "अभियान यह सुनिश्चित करने के लिए था कि ये आतंकवादी घुसपैठ में कामयाब न हों और इनसे देश के नागरिकों को कोई खतरा नहीं हो।"

जनरल रणबीर सिंह ने कहा, "अभियान जारी रखने की कोई योजनाएं नहीं हैं। हालांकि, भारतीय सुरक्षाबल किसी भी तरह की स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।"उन्होंने कहा, "ये सर्जिकल स्ट्राइक्स विश्वसनीय जानकारी के आधार पर किए गए।"वहीं, पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना की ओर से किसी भी 'सर्जिकल स्ट्राइक' से इनकार किया। सेना ने कहा कि भारत की ओर से गोलीबारी की गई, जिसका माकूल जवाब दिया गया।इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एलओसी पर गोलीबारी बुधवार देर रात 2.30 बजे शुरू हुई, जो गुरुवार सुबह आठ बजे तक जारी रही।बयान के मुताबिक, "पाकिस्तानी सेना ने भीमबेर, हॉटस्प्रिंग केल और लीपा सेक्टरों में एलओसी पर भारतीय सेना की ओर से बिना किसी उकसावे के की गई गोलीबारी पर उचित प्रतिक्रिया दी है।"

भारत की ओर से नियंत्रण रेखा के पार 'सर्जिकल स्ट्राइक्स' की घोषणा के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने गुरुवार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि देश के शांतिपूर्ण रवैये को उसकी कमजोरी न समझा जाए।नवाज ने इसकी निंदा करते हुए इसे भारतीय सेना की 'बिना किसी उकसावे की कार्रवाई' करार दिया और कहा कि यह भारतीय सेना के 'आक्रामक' रवैये को दर्शाता है।रेडियो पाकिस्तान ने नवाज के हवाले से कहा कि भारतीय अभियान से दो पाकिस्तानी सैनिकों की जान गई है। प्रधानमंत्री ने कहा, "पड़ोसी देशों के साथ हमारे शांतिपूर्ण रवैये को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। हमारे बहादुर जवान देश की अखंडता की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम हैं।"उन्होंने कहा कि पाकिस्तान 'देश की संप्रभुता को कमजोर करने वाले किसी डिजाइन को नष्ट कर सकता है।'भारतीय डीजीएमओ ने कहा कि उन्होंने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बात कर उन्हें भारत की चिंताओं से अवगत कराया और अभियान के बारे में भी जानकारी दी।उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान की सेना हमारे क्षेत्र से आतंकवाद के खतरे को समाप्त करने के लिए हमें सहयोग देगी।"

 

Tags: Nawaz Sharif

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD