Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब में संपूर्ण तौर पर जंगल राज -जरनैल सिंह

आप शहीद-ऐ-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस 28 सितम्बर से शुरू करेगी ‘इन्साफ मार्च’

पंजाब में संपूर्ण तौर पर जंगल राज -जरनैल सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 26 Sep 2016

Last updated on: Sep 26, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को बादल सरकार द्वारा लोगों को सुरक्षा मुहैया करवाने में असफल रहने पर उसकी कड़ी अलोचना की। मीडिया को संबोधन करते आम आदमी पार्टी पंजाब के सह-प्रभारी जरनैल सिंह और लीगल विंग के प्रमुख हिम्मत सिंह शेरगिल ने कहा कि हर रोज अखबारों में छप रही अपराध की खबरें पंजाब की असली हालत ब्यान करती हैं। जरनैल सिंह ने कहा कि पंजाब में संपूर्ण तौर पर जंगल राज है और अकाली वर्कर शरेआम लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं। पुलिस दोषियों को पकडऩे की जगह उनको बचाने में लगी हुई है। जरनैल सिंह ने पुलिस को बादल परिवार की निजी फौज के तौर पर काम न करके लोक हितों के लिए ड्युूटी देने के लिए कहा। 

मोगा नजदीक गांव भिंडर कलां में अकाली सरपंच द्वारा आप के वर्कर जगरूप सिंह की हत्या करने और पुलिस की तरफ से उस खिलाफ कार्यवाही न करने सम्बन्धित बोलते जरनैल ने कहा कि यदि पुलिस दोषियों खिलाफ कार्यवाही नहीं करती तो मंगलवार को आम आदमी पार्टी के वर्कर थाने का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि शहीद -ऐ -आजम भगत सिंह के जन्म दिवस 28 सितम्बर से आम आदमी पार्टी पंजाब भर में ‘इन्साफ मार्च ’ शुरू करेगी। जालंधर नजदीक किशनगड़ में एक व्यापारी की तरफ से परिवार समेत आत्म हत्या करने के मामले संबंधी बोलते जरनैल सिंह ने कहा कि पीडि़त फाइनंसर द्वारा बार-बार धमकाया जा रहा था कि यदि वह उसके पैसे नहीं लौटाएगा तो उसकी बेटी अगवाह कर ली जाएगी। जबकि मृतक की तरफ से लिखे खुदकशी नोट में उसने लिखा है कि वह पहले ही सभी पैसे दे चुका था। 

जरनैल ने कहा कि सूबे के लोग पुलिस और सिविल आधिकारियों से इन्साफ की कोई आशा न रखते हुए आत्महत्याएं कर रहे हैं। बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी केस में पुलिस की तरफ से दोषियों को न पकड़े जाने की निंदा करते जरनैल सिंह ने कहा कि पुलिस की उस केस में नाकामी के कारण ही राज्य में ऐसी ओर घटनाएं घट रही हैं। जरनैल ने कहा ‘‘यदि पुलिस श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के लिए दोषियों को पकड़ कर कानून अनुसार उनके खिलाफ कार्यवाही करती तो भविष्य में किसी की ऐसा न करन की हिम्मत न पड़ती।’’ बादलों पर हमला करते जरनैल सिंह ने कहा कि पंजाब के लोग अब उन के झूठे वायदों पर विश्वास नहीं करते। 

 

Tags: Himmat Singh Shergill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD