Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

राष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति द्वारा लिखित पुस्तक ‘सिटिजन एंड सोसायटी’ का विमोचन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

23 Sep 2016

Last updated on: Sep 23, 2016, 00:00 IST

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में उपराष्ट्रपति श्री मोहम्मद हामिद अंसारी द्वारा लिखित पुस्तक ‘सिटिजन एंड सोसायटी’ का विमोचन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति महोदय ने श्री मोहम्मद हामिद अंसारी को पुस्तक के लेखन पर बधाई दी। इस पुस्तक में विभिन्न विषयों पर श्री अंसारी के भाषणों का संकलन है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर वे पुस्तकों को प्राप्त करते हैं लेकिन यह मामला अपवादस्वरूप है क्योंकि वे कई वर्षों से श्री अंसारी को न केवल देश के उपराष्ट्रपति के रूप में जानते हैं, बल्कि इस महान देश के एक विद्वान, राजनयिक और जागरूक नागरिक के तौर पर भी जानते हैं।राष्ट्रपति महोदय ने कहा जब श्री अंसारी ने देश के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी तो मीडिया ने प्रश्न किया था कि क्या वे ‘गैर-राजनीतिज्ञ’ हैं। उनका उत्तर था कि कोई भी गैर-राजनीतिज्ञ नहीं होता और एक नागरिक के तौर पर उसे राजनीतिक मामलों में दिलचस्पी लेनी पड़ती है।राष्ट्रपति महोदय ने कहा कि यही इस पुस्तक की विषयवस्तु है। 

यह पुस्तक हमें एक नागरिक के रूप में अपनी जिम्मारियों की याद दिलाती है। लोकतंत्र में आवाजें उठना अवश्यंभावी होता है और दूसरे लोकतंत्रों की अपेक्षाकृत भारत में अधिक आवाजें उठती हैं, लेकिन मुद्दों के साथ तारतम्य के कारण नागरिकों को बहुत लाभ होता है। श्री अंसारी ने पूरी साफगोई और विद्वता से इस तथ्य की तरफ ध्यान आकर्षित किया है। राष्ट्रपति महोदय ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र चामत्कारिक है और हर नागरिक को इसे लगातार पोषित करते रहना चाहिये।इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुस्तक के लिये श्री अंसारी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुनिया बदल रही है और प्रौद्योगिकी ने ‘सीटीजन’ को ‘नेटीजन’ में तब्दील कर दिया है। मौजूदा संदर्भ में हमें अपनी परंपरा और पारिवारिक मूल्यों को संरक्षित करना चाहिये क्योंकि यही हमारी शक्ति हैं। अपनी पुस्तक के विषय में उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी ने कहा कि राजनीति-तंत्र, सुरक्षा और सशक्तिकरण जैसी वैविध्यपूर्ण विषयवस्तु पर उनके द्वारा दिये गये भाषणों का संकलन इस पुस्तक में मौजूद है। उन्होंने कहा कि पुस्तक में उन्होंने भारत के सामने मौजूद विभिन्न चुनौतियों की पड़ताल करने का प्रयास किया है।इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति जुबीन इरानी, युवा मामले एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विजय गोयल और संसद सदस्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Pranab Mukherjee , Hamid Ansari , Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD