Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हामिद अंसारी ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाकात की

हामिद अंसारी ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाकात की
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Sep 2016

Last updated on: Sep 18, 2016, 00:00 IST

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने वेनेजुएला में चल रहे गुट निरपेक्ष आंदोलन(नाम) के शिखर सम्मेलन से अलग ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दोनों नेताओं की शुक्रवार को हुई इस मुलाकात की तस्वीर के साथ ट्वीट किया है, "एक महत्वपूर्ण साझेदार के साथ मुलाकात। नाम सम्मेलन से इतर उपराष्ट्रपति अंसारी ने ईरान के राष्ट्रपति रूहानी से की मुलाकात।" यह हाल के समय में भारत का ईरान के साथ गहरे हुए रिश्ते का एक अन्य संकेत है। मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईरान गए थे। तब वहां मोदी ने मध्य एशिया में अफगानिस्तान होकर संपर्क बढ़ाने के लिए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और रूहानी ने ईरान में चाबहार बंदरगाह को विकसित करने पर त्रिपक्षीय करार पर हस्ताक्षर किए थे। 

इससे पहले इस माह विदेश राज्यमंत्री एम. जे. अकबर ने भी ईरान का दौरा किया था। दो दिवसीय 17वां नाम सम्मेलन शुक्रवार को वेनेजुएला के मार्गरिटा द्वीप पर शुरू हुआ था। नाम में अभी अफ्रीका के 53, एशिया के 39, लातिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों से 26 और यूरोप के दो देश शामिल हैं। 17 देश और 10 अंतर्राष्ट्रीय संगठन नाम के पर्यवेक्षक हैं। इसकी स्थापना के 55 वर्ष पूरे हो गए हैं। वर्ष 1961 में इसका गठन सर्बिया में ब्रेलगाद सम्मेलन में हुआ था, तब उसमें 25 विकासशील देश जुटे थे। भारत नाम के संस्थापक सदस्यों में से है। भारत ने वर्ष 1983 में सातवें नाम सम्मेलन की मेजबानी की थी।वर्ष 2012 में हुए पिछले नाम सम्मेलन की मेजबानी ईरान ने की थी। 

 

Tags: Hamid Ansari , Hassan Rouhani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD