Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अमेरिका की मदद से हुई जमाल खाशोगी की हत्या : हसन रूहानी

हसन रूहानी
हसन रूहानी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेहरान , 24 Oct 2018

Last updated on: Oct 24, 2018, 00:00 IST

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बुधवार को कहा कि अमेरिका की मदद के बिना सऊदी अरब वैचारिक मतभेद रखने वाले पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या करने का साहस नहीं कर सकता। रूहानी के इस बयान से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने बयान में तुर्की में खाशोगी की हत्या को छिपाने के लिए सऊदी अरब द्वारा कही गई बातों को अब तक का सबसे खराब छिपाने वाला काम करार दिया और हत्या के संदिग्ध सऊदी एजेंटों के वीजों को रद्द कर दिया। रूहानी ने मंत्रिमंडल की बैठक में कहा, "आज की दुनिया और इस सदी में कोई कल्पना नहीं करेगा कि हमें ऐसी नियोजित हत्या देखने को मिलेगी।"इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (इरना) ने उनके उस बयान का जिक्र किया है जिसमें उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता है कि अमेरिका से अनुमति लिए बगैर कोई देश ऐसा अपराध करने की हिम्मत करेगा।" 

तुकी के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को कहा कि पत्रकार खाशोगी सऊदी खुफिया अधिकारियों व अन्य अधिकारियों द्वारा सोच-समझकर, नियोजित ढंग से की गई राजनीतिक हत्या का शिकार बने। सऊदी क्राउन पिं्रस मोहम्मद बिन सलमान के समर्थक से आलोचक बने खाशोगी इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के वाणिज्यिक दूतावास में प्रवेश करने के बाद दो अक्टूबर से लापता थे। सऊदी अरब ने पहले उनके गायब होने में किसी प्रकार की संलिप्तता से इनकार किया लेकिन अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ने पर स्वीकार किया कि दूतावास में धक्कामुक्की में में उनकी हत्या हो गई। प्रेस टीवी की रिपोर्ट में बताया गया है कि रूहानी ने इस मामले को मानवाधिकार के तथाकथित पैरोकारों, खासतौर से अमेरिका और यूरोप के लिए एक 'बड़ी परीक्षा' करार दिया।

 

Tags: Hassan Rouhani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD