Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हसन रूहानी ने ईरान के साथ विवाद के खिलाफ अमेरिका को चेताया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेहरान , 22 Jul 2018

Last updated on: Jul 22, 2018, 00:00 IST

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने रविवार को अमेरिका को चेताया कि वह उनके देश के खिलाफ विवाद खड़ा करने से बाज आए। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रूहानी ने कहा कि उनका देश अमेरिका के साथ दुश्मनी नहीं चाहता, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनका देश किसी लड़ाई से हिचकेगा भी नहीं। रूहानी ने ईरानी राजनयिकों के एक समारोह में कहा, ईरान के दुश्मनों को यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि ईरान के साथ युद्ध सभी युद्धों से बड़ा है, और ईरान के साथ शांति सभी शांति से बड़ी है। ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेताया, शेर की पूंछ से मत खेलिए, आपको पछताना पड़ेगा। धमकी का जवाब धमकी से देंगे। उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने ईरान के साथ 2015 के बहुपक्षीय परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया और तेहरान पर नए सिरे से प्रतिबंध लगा दिए, जो अगस्त से प्रभावी हो जाएगा। ईरान और छह अन्य देशों (अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी) द्वारा हस्ताक्षरित 2015 का परमाणु समझौता तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करता है, और इसके बदले ईरान पर लागू अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों को समाप्त करने की अनुमति देता है। लेकिन ट्रंप के रवैए से अब इस समझौते का भविष्य अधर में लटक गया है।

 

Tags: Hassan Rouhani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD