जम्मू क्षेत्र के राजौरी कस्बे में शुक्रवार को कर्फ्यू में ढील के दौरान संघर्ष होने के बाद फिर से कर्फ्यू लागू कर दिया गया। पुलिस ने कहा, "ढील के दौरान उपद्रवियों द्वारा पथराव करने के बाद राजौरी में फिर से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।"राजौरी जिले के पालमा गांव में ईद-उल-जुहा पर ऊंट की कुर्बानी देने वाले कुछ मस्लिमों की हिंदुओं द्वारा की गई पिटाई के बाद बुधवार को राजौरी शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था।