Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें भजनलाल शर्मा ने खनन, न्यायिक ढांचा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसलों को दी मंजूरी स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोलकाता में गंगा घाट की सफाई में मंत्रियों के साथ जुटे सीएम सुवेंदु अधिकारी भारत और मोनाको के संबंध आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएंगे : पीयूष गोयल वडोदरा-हालोल हाईवे पर ट्रक से टकराई लग्जरी बस ; 6 लोगों की मौत, 26 घायल फीफा वर्ल्ड कप : लियोनेल मेसी का चला जादू, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा फीफा वर्ल्ड कप : नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया, हालैंड बने जीत के नायक फीफा वर्ल्ड कप : फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया, एमबाप्पे ने किए दो गोल योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पीएनजी आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन जी-7 सम‍िट में नरेंद्र मोदी-कीर स्टार्मर की मुलाकात जी-7 सम्मेलन में नरेंद्र मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं जी-7 समिट : फैमिली फोटो से पहले पीएम मोदी ने नेताओं से साझा किए विचार, राष्ट्रपति मैक्रों को कहा धन्‍यवाद पीयूष गोयल ने फ्रांस में किया यूपीआई लॉन्च अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, डीके शिवकुमार ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील एवियन में नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन

 

'अनुच्छेद 370' कश्मीर एवं जम्मू को बांटता है

Listen to this article

5 Dariya News

श्रीनगर , 24 Jul 2019

Last updated on: Jul 24, 2019, 00:00 IST

संविधान के 'अनुच्छेद 370' के जिक्र करने भर से लगता है यह जम्मू एवं कश्मीर को क्षेत्रीय आधार पर बांटता है। हालांकि जम्मू के लोग अभूतपूर्व रूप से इस अनुच्छेद को संविधान से हटाने की मांग करते हैं जबकि कश्मीर घाटी केन्द्रित पार्टियां चेतावनी देती रही हैं कि अगर इस विशेष प्रावधान से छेड़छाड़ की गई तो यह बर्रे के छत्ते को छेड़ने जैसा होगा जिसके दुष्परिणामों पर काबू पाना मुश्किल होगा। कश्मीर केंद्रित नेताओं का तर्क है कि इन 70 सालों में अनुच्छेद 370 का काफी क्षरण हुआ है लेकि न संविधान से इसे पूरी तरह हटा देने से मुश्किलात बढ़ेंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी जैसे दलों का इससे भी आगे का विचार है कि 'अनुच्छेद 370' में 'स्वायत्तता' और 'स्वशासन' के उपाय के रूप में दी गई गारंटी को लागू करने का है।दूसरी ओर भाजपा और जम्मूा की अन्य पार्टियां इस अनुच्छेद को हटाने पर आमादा हैं। उनका तर्क है कि यह भारतीय संघ के साथ राज्य के पूर्णत: एकीकरण को रोकता है। जम्मू एवं कश्मीर का चार बार मुख्यमंत्री रहे और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुला ने कहा 'अनुच्छेद 370' को हटाने का कोई सपना भी नहीं देख सकता। यह अनुच्छेद तब तक मौजूद रहेगा जब तक कि कश्मीर समस्या का पूर्ण रूपेण हल नहीं हो जाता।"डॉ. फारूक अब्दुला का मनाना है कि अनुच्छेद को हटाना या इसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ भारत के साथ जम्मू एवं कश्मीर के संवैधानिक संबंध को खत्म कर देगी। एनसी अध्यक्ष का दावा है कि हम भारत में सम्मिलित हुए न कि हमारा भरत संघ में विलय हुआ है। हमारे विशेष संबंध का संचालन अनुच्छेद 370 द्वारा होता है और जैसे ही आप इस अनुच्छेद को हटा देते हैं, जम्मू एवं कश्मीर का भारत के साथ संबंध खत्म हो जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स पार्टी पीडीपी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती का मानना है कि अनुच्छेद 370 को हटा देने से कश्मीर में अलगाववादी भावना की बाढ़ आ जाएगी।उन्होंने कहा कि अगर अनुच्छेद 370 को हटा दिया जाता है तो भारत के साथ राज्य के सम्मिलन का समर्थन कोई नहीं करेगा।सीपीआई (एम) के युसूफ तरगामी जैसे लोगों का कहना है कि यह भाजपा का राजनैतिक कार्ड है जिसे वह राष्ट्रीय अखंडता के नाम पर चलाना चाहती है। प्रत्यक्ष रूप से अलगाववादी नेताओं को इस बात की चिंता नहीं है कि अनुच्छेद मौजूद रहता है या खत्म हो जाता है लेकिन निजी तौर पर वे अनुच्छेद 370 को खत्म करने के प्रयासों से नारज हैं। अनुच्छेद 370 पर बहस के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी चुप ही रहना पसंद करती है जबकि भाजपा इसकी समाप्ति की मांग के लिए काफी मुखर है। भाजपा के वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह ने आईएएनएस से कहा, "हां, हमें विश्वास है और हम चाहते हैं कि अनुच्छेद 370 जरूर हटा दिया जाए और साथ ही हमें यह विश्वास है कि अनुच्छेद को समाप्त करने की प्रक्रिया पूरी तरह सांवैधनिक और कानूनी होगी।" उन्होंने खुलासा किया कि जनसंघ के समय से ही अनुच्छेद को समाप्त करने की मांग भाजपा की रही है। 

 

Tags: Protest Jk

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD