Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

धारा 370 हटाने के पक्ष में हैं कश्मीरी पंडित

file photo
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jul 2019

Last updated on: Jul 24, 2019, 00:00 IST

कश्मीरी पंडितों को लगता है कि आतंकवाद के साथ ही जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने का प्रावधान, घाटी से उनके पलायन का बड़ा कारण है। वे इस बात पर जोर देते हैं कि धारा 370 का मूल स्वरूप भेदभावपूर्ण है क्योंकि जम्मू एवं कश्मीर के लोग, जिनमें सैयद अली शाह गिलानी जैसे अलगाववादी नेता भी शामिल हैं, राज्य के बाहर कहीं भी संपत्ति खरीद सकते हैं, लेकिन देश के बाकी हिस्सों के लोग जम्मू एवं कश्मीर में ऐसा नहीं कर सकते।कश्मीरी पंडितों के संगठन, कश्मीरी समिति के महासचिव विजय रैना ने कहा, "धारा-370 कश्मीरी पंडितों के पलायन का कारण है। अगर यह नहीं होती, तो पलायन नहीं होता।"1990 के दशक की शुरुआत में आतंकवादियों द्वारा धमकियां देने और उन्हें निशाना बनाने के कारण कश्मीरी पंडितों का पूरा समुदाय घाटी से पलायन कर गया था। पलायन करने वाले अधिकांश लोगों ने हिंदू बहुल जम्मू में शरण ली जबकि काफी लोग दिल्ली जैसे अन्य स्थानों पर चले गए।केंद्र में समय-समय पर विभिन्न सरकारों ने घाटी में समुदाय की वापसी सुनिश्चित कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई आगे नहीं बढ़ा है। इसका कारण यह भी है कि कश्मीर में आतंकवाद जारी है और पंड़ितों को नहीं लगता कि वे वहां सुरक्षित रहेंगे।रैना ने कहा, "किसी अन्य की तुलना में धारा 370 कश्मीरी पंडितों के लिए ज्यादा बदतर है। इसके कारण घाटी में हिंदू अल्पसंख्यक बने रहे और आतंकवादियों द्वारा आसानी से निशाने पर लिए गए।"उन्होंने कहा कि इस प्रावधान को जल्द से जल्द खत्म किया जाना चाहिए क्योंकि 'यह हमारे देश का सबसे बड़ा दुश्मन है।'पंडितों के एक अन्य प्रमुख संगठन, कश्मीरी समाज के राजिंद्र कौल प्रेमी ने कहा कि यह धारा भेदभावपूर्ण है और जम्मू एवं कश्मीर को देश के बाकी राज्यों के बराबर होने से रोकती है।उन्होंने कहा, "जब हमें कश्मीर से बाहर निकाल दिया गया, तो हम देश के बाकी हिस्सों में समायोजित हो गए, जहां हमने जमीन खरीदीं, शिक्षा और नौकरी हासिल की। लेकिन धारा 370 के कारण देश के बाकी हिस्सों में से कोई भी जम्मू-कश्मीर जमीन खरीद नहीं सकता और न ही नौकरी पा सकता है।"उन्होंने कहा कि गिलानी जैसे कश्मीरी अलगाववादी देश में कहीं भी संपत्ति खरीद सकते हैं, लेकिन जम्मू एवं कश्मीर से बाहर के लोग राज्य में ऐसा नहीं कर सकते।प्रेमी ने कहा, "धारा के हटने से राष्ट्रीय एकीकरण मजबूत होगा और राज्य में निजी धन का प्रवाह हो सकेगा। यह राज्य के धर्म निरपेक्ष ताने-बाने को भी मजबूत करेगा।"


 

Tags: Protest Jk

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD