राष्ट्रीय जाट एकता मंच फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष बने बीरपाल धारीवाल
Web Admin
5 Dariya News
बल्लभगढ़ , 11 Sep 2016
Last updated on: Sep 11, 2016, 00:00 IST
राष्ट्रीय जाट एकता मंच की ओर से गांव जवां में एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें अटाली, नरियाला, पन्हैड़ा, सदरपुर , मोहना आदि गांव के लोग भी शामिल हुए।समुंद्र सिंह भाकर जिला अध्यक्ष पलवल, भूपेंद्र हुडडा चेयरमैन ब्लाक समिति ने भी जाट एकता मंच की सराहना की। जिसमें गांव जवां के ही बीरपाल धारीवाल को राष्ट्रीय जाट एकता मंच का जिला अध्यक्ष बनाया गया। जिसमें समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर उनके विरोध करने की बात कही गई। मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश तेवतिया ने कहा- आज समाज में जागरुकता लाना अनिवार्य है नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब देश फिर से गुलाम हो जाएगा। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी में संस्कार, राष्ट्रभक्ति, और समाज सेवा लानी होगी शराब से युवाओं को बचाना होगा। बीरपाल धारीवाल ने कहा- हम जाट एकता मंच के द्वारा सर्व समाज के हित में कार्य करेंगे। हमारा मकसद है समाज को सही राह दिखाना। इस अवसर पर देवी सिंह लंाबा, राजू धारीवाल, रघुराज मलिक नरेन्द्र धारीवाल , मानसिंह मलिक, शीशपाल मलिक, सुखराम मलिक जवां यूथ क्लब के सभी सदस्य और अध्यक्ष रामेश्वर धारीवाल आदि उपस्थित रहे।