Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मित्रों के लिए कैप्टन के चुनाव पर बरसे जगमीत बराड़ व उनको बाद में अपनी हमदर्दी बचाकर रखने की दी सलाह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 08 Sep 2016

Last updated on: Sep 08, 2016, 00:00 IST

जगमीत सिंह बराड़ ने कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा उनकी ईमानदारी पर सीधा हमला करने पर मित्रों व दुश्मनों का लेकर उनकी परिभाषा पर उनकी परिभाषा पर हमला किया है और कहा कि अमरेन्द्र कभी भी चरित्र के अच्छे जानकार नहीं रहे हैं और उनका ताजा बयान उसी विचारों व समझदारी की घाट का खुलासा करता है।मित्रों के चुनाव को लेकर कैप्टन पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि हम 1.2 बिलियन मेहनती, ईमानदार लोगों के देश में रहते हैं, लेकिन उनके सच्चे मित्रों में सिर्फ एक पाकिस्तानी व भ्रष्ट दलालों की एक मंडली है।इसी तरह, हंस राज हंस द्वारा खुलेआम विरोध करने पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि अमरेन्द्र ने अपने अकाली सांझीदारों से एक सियासी मित्र उधार लिया था, लेकिन वह कैप्टन के डूब रहे जहाज से छलांग मार गए; ऐसे में अमरेन्द्र को दूसरों को सलाह देने की बजाय अपने हिल रहे कुंबे को बचाना चाहिए। जिनमें से कई उनके संपर्क में हैं और आगामी दिनों में वह अपनी विशेष पाकिस्तानी मित्र व बड़ी डीलें करने वाले गैंग के साथ अकेले ही रह जाएंगे।उन्होंने कहा कि कैप्टन बेवकूफों के स्वर्ग में रह रहे हैं और मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। लेकिन पंजाब के लोग इनके असली रंग जानते हैं और उनके प्रति मेरी ईमानदारी व वचनबद्धता की प्रशंसा करते हैं। ऐसे में उन्हें उस व्यक्ति से सर्टीफिकेट लेने की जरूरत नहीं है, जो चमचों से घिरा हुआ है, आप अपनी हमदर्दी बाद के लिए बचा के रखें, आपको जल्द ही इसकी जरूरत पड़ेगी।

 

Tags: Jagmeet Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD