Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

शिक्षित बेटियों से ही सुशिक्षित समाज संभव : नीतीश कुमार

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 05 Sep 2016

Last updated on: Sep 05, 2016, 00:00 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां सोमवार को कहा कि बिहार में बेटियों की शिक्षा पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है, बेटियां पढ़ जाएंगी तो आधी समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटियों से ही सुशिक्षित समाज का निर्माण संभव है। इसके साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों से शिक्षा में गुणवत्ता लाने का आह्वान किया। शिक्षक दिवस पर पटना में आयोजित राजकीय शिक्षा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संस्थाएं तो बहुत बना देगी, लेकिन गुणवत्ता तो शिक्षकों पर ही निर्भर है। उन्होंने कहा, "किसी भी राज्य के विकास में शिक्षकों का बड़ा महत्व होता है। बिहार कितना विकसित करेगा, यह शिक्षकों के हाथ में है।"मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की पढ़ाई के लिए सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है, जिसमें बालिका पोशाक योजना और मुख्यमंत्री साइकिल योजना प्रमुख है।

उन्होंने कहा, "आज जब गांव और शहरों में बेटियां साइकिल पर सवार होकर स्कूल जाती हैं तो उनके चेहरे पर आत्मविश्वास झलकता है। बिहार में मां-बाप भी बेटियों की शिक्षा के प्रति जागरूक हुए हैं। साइकिल योजना से सामाजिक बदलाव आया है।"मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल के बाहर रहने वाले बच्चों की संख्या में भी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी बेटियों को 12वीं तक की शिक्षा देना चाहती है। नीतीश ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कई काम हुए हैं, लेकिन अभी कई काम शेष हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सामने गुणवतापूर्ण शिक्षा की चुनौती है, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "दो अक्टूबर से स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों को पैसे के लिए बैंक के चक्कर नहीं लगाने होंगे और उन्हें जरूरत के मुताबिक बैंकों से चार लाख तक ऋण मिल सकेंगे।" 

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD