Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कश्मीर समस्या का समाधान सिर्फ राजनीतिक रूप से संभव : उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्ला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 04 Sep 2016

Last updated on: Sep 04, 2016, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार कश्मीर घाटी में चल रहे विरोध प्रदर्शनों से न तो आजिज आकर भाग सकती है और न ही इसे खरीद सकती है और कश्मीर समस्या का समाधान सिर्फ राजनीतिक तरीके से ही हासिल किया जा सकता है। नेशनल कान्फ्रेंस (एनसी) के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में एनसी का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली से रविवार को श्रीनगर पहुंचे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मिला।सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद अब्दुल्ला ने कहा, "हमने इस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से कहा कि सरकार न तो विरोध प्रदर्शनों से पीछे भाग सकती है और न ही इसे खरीद सकती है।"

अब्दुल्ला ने कहा, "इस समस्या का समाधान सिर्फ राजनीतिक तौर पर निकाला जा सकता है।"अब्दुल्ला ने राज्य की मौजूदा मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की खिंचाई करते हुए कहा, "वह सरकार और प्रतिपक्ष दोनों एक साथ होना चाहती हैं।"अब्दुल्ला ने कहा, "एक तरफ तो वह कहती हैं कि मौजूदा विरोध प्रदर्शनों के दौरान जान गंवाने वालों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, जबकि दूसरी ओर वह कहती हैं कि विरोध प्रदर्शनों में राज्य के सिर्फ पांच फीसदी लोग शामिल हैं।"अब्दुल्ला ने हैरानी जताते हुए कहा कि यदि सिर्फ पांच फीसदी कश्मीरी मौजूदा विरोध प्रदर्शनों में शामिल हैं तो फिर देश का हर अर्धसैनिक बल यहां कश्मीर में क्या कर रहा है।उन्होंने आगे कहा, "मुख्यमंत्री नजरबंद करके रखे गए अलगाववादी नेताओं को पत्र लिखकर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के लिए समय और जगह देने की मांग करती हैं।"

 

Tags: Omar Abdullah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD