प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जी20 शिखर सम्मेलन से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, "हांगझू में मेजबान के साथ पहली मुलाकात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की।"दोनों नेताओं की जून में मुलाकात के बाद यह दूसरी द्विपक्षीय मुलाकात है। जून में दोनों नेताओं ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक से इतर मुलाकात की थी।