Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उत्तर प्रदेश : आशाओं के हंगामे पर भड़के मंत्री आजम खां

आजम खां
आजम खां
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रामपुर (उत्तर प्रदेश) , 28 Aug 2016

Last updated on: Aug 28, 2016, 00:00 IST

यहां रविवार को आशाओं के कार्यक्रम में आए कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां आशाओं पर भड़के और खूब खरी-खरी सुनाई। यह सब आशाओं के शोर करने के चलते हुआ। आशाओं के बर्ताव से मंत्री आजम इतना भड़के कि उन्होंने डीएम से कार्रवाई करने को कहा। दरअसल, हाईवे स्थित भारत गार्डन में रविवार को जैसे ही सांस्कृतिक कार्यक्रम खत्म हुआ, तो मंडलायुक्त एम. वेंकटेश्वरलु ने माइक संभाला। लेकिन इसी बीच आशाओं ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। शुरुआती दौर में कैबिनेट मंत्री समेत अफसर और मीडिया के लोगों ने समझाया। वहीं तेज गर्मी में कई आशाएं बेहोश हो गईं। 

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के लोग भी पंडाल की ओर दौड़े। लेकिन, आशा संगनियों को साइकिलें नहीं मिलने पर वे भड़क रही थीं। इसके अलावा उनकी मांग थी कि उन्हें नौकरी में स्थायी पद दिया जाए। हंगामा बढ़ता देख अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। किसी तरह समझाकर उन्हें शांत किया। लेकिन, इस हंगामा ने कैबिनेट मंत्री आजम खां का पारा चढ़ा दिया।आजम खां ने संबोधन में आशाओं को खूब खरी-खरी सुनाईं और जिलाधिकारी को हंगामा करने वाली आशाओं की जांच के निर्देश दिए।मंत्री आजम ने कहा, "ये उनको खुश करने के लिए हंगामा कर रही हैं, जिन्होंने इन्हें यहां भेजा है। हमें तो लगता है कि इन्हें भाजपाइयों ने भेजा है।"उधर, आशाओं ने कहा, "हम केंद्र सरकार के आगे भी अपनी मांगें रखेंगे, यह उपक्रम तो केंद्र सरकार का है।"

 

Tags: Azam Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD