Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के विकास का रोडमैप बनाया : एम़ ज़े अकबर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल (मध्यप्रदेश) , 28 Aug 2016

Last updated on: Aug 28, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एम़ ज़े अकबर ने यहां रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के हर वर्ग के विकास का रोडमैप बनाया है और उसे साधन-सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में रविवार को तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेने आए अकबर ने कहा, "जिस तिरंगा की छाया में हम हैं, उसमें अंकित चक्र राष्ट्र की गतिशीलता का प्रतीक है। इस तिरंगे की आन-बान-शान के लिए हमें समर्पित होना है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों ने जो कल्पना की थी, जो स्वप्न देखा था, उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ना है।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के हर वर्ग के लिए विकास का रोडमैप तैयार करके साधन-सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। 

उन्होंने अपने देश का विदेशों में सम्मान बढ़ाया है, इसके साथ ही प्रगति के रास्ते पर देश अग्रसर हो रहा है। अकबर ने कहा कि राजनीति में स्थायित्व लाकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक विकास की यात्रा जारी है, आने वाले दिनों में भारत सुपर पावर बनेगा। इस अनुष्ठान में देश की सवा अरब जनता की आहुति अपेक्षित है।उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान करने वालों को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी के पीछे त्याग और बलिदान का लंबा इतिहास है। देश की जनता, विभिन्न विचारधाराओं ने एक सूत्र में बंधकर विदेशी दासता से भारत को राजनीतिक आजादी दिलाई थी। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हमें भारत के विकास, जन-जन की खुशहाली के लिए उसी जज्बा, जुनून से जुटना है।

उन्होंने तिरंगा यात्रा से देश में बने माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि इस यात्रा से देश में राष्ट्रीयता का जो ज्वार आया है, उसे हमें रचनात्मक दिशा देना है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवाओं, महिलाओं व पिछड़ों की उन्नति के लिए जो योजनाएं आरंभ की हैं, उन्हें सही परिप्रेक्ष्य में क्रियान्वित करके देश से गरीबी, बीमारी, लाचारी, निरक्षरता, बेरोजगारी को पूरी तरह मिटाना है। तिरंगा यात्रा में एम़ ज़े अकबर मोटरसाइकिल पर हाथ में तिरंगा थामे हुए चल रहे थे। इस यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत, प्रदेश प्रवक्ता व सांसद आलोक संजर, महापौर आलोक शर्मा सहित अनेक लोग शामिल थे। 

 

Tags: MJ Akbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD