Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उत्तर प्रदेश में अपराध घटे तो भाजपा शासित राज्यों में हुआ है इजाफा : आजम खां

आजम खां
आजम खां
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 24 Aug 2016

Last updated on: Aug 24, 2016, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री मो. आजम खां का कहना है कि विपक्ष के उप्र में अपराध बढ़े होने का आंकड़ा पूरी तरह से फर्जी है। विधानसभा में पीठ से निर्देश न मिलने के बावजूद आजम ने सदन में कहा कि उप्र में तो अपराध घटा है लेकिन भाजपा शासित राज्यों में अपराध जबरदस्त बढ़ा है। बुधवार की कार्यवाही के दौरान आजम ने भाजपा विधायकों को वेल में हंगामा करने के लिए बुजदिल और निकम्मा बताया। विधानसभा में बुधवार को शून्य प्रहर में पीठ से निर्देश न मिलने के बावजूद संसदीय कार्य मंत्री मो. आजम खां ने दावा किया कि सूबे के अपराधों में छह से 33 फीसदी तक कमी आई है। विधानसभा में अनुपूरक बजट पारित होने से पहले खां ने कहा कि यह कहना गलत है कि राज्य में अपराध बढे हैं। इस संबंध में छपी खबरों को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न जैसे जघन्य अपराधों में भी कमी आई है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा पेश किए गए अपराध के आंकड़े पूरी तरह से फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि अखबारों में छपी खबरें गलत हैं। वैसे भी सदन में अखबार में छपी खबरों का संज्ञान नहीं लिया जाता। खां ने कहा कि भाजपा की जहां-जहां सरकारें हैं वहां अपराधों में इजाफा हुआ है।शून्य प्रहर में जब आजम विपक्ष द्वारा पेश किए गए उप्र के अपराध के आंकड़ों को फर्जी बता रहे थे। उस समय भाजपा विधायक वेल में जोरदार हंगामा कर रहे थे। इस दौरान आजम ने भाजपा विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब लोग बुजदिल और निकम्मे हैं।उन्होंने कहा कि यदि यह लोग बुजदिल न होते तो अपनी-अपनी सीटों पर बैठकर सरकार की बातों को सुनते।

 

Tags: Azam Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD